प्रमुख खबरें

चीन में टूटा कोरोना का कहर: देश के सबसे बड़े शहर संघाई में लगा लॉकडाउन, आज से शुक्रवार तक सभी घरों में रहेंगे कैद

बीजिंग। कोरोना के जनक कहे जा रहे चीन में महामारी ने एक बार फिर कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। यहां तक की ड्रैगन ने कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया है और इसी कड़ी में अब चीन के सबसे बड़े शहर संधाई का भी नाम जुड़ गया है। मसलन, यहां अधिकांश हिस्सों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। शंघाई की स्थानीय सरकार ने बताया कि शंघाई के पुडोंग और आसपास के क्षेत्रों को सोमवार से शुक्रवार तक लॉकडाउन लगा दिया है।

लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रहना होगा। बाहरी संपर्क बंद करने के लिए किसी भी वस्तु या सामान की डिलीवरी को चेकपॉइंट पर छोड़ दिया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक कारोबार को छोड़कर सारे व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे और सार्वजनिक परिवहन भी बंद रहेगा। शंघाई में बड़े पैमाने पर लोगों की कोरोना जांच का अभियान शुरू कर दिया गया है। 2.60 करोड़ की आबादी वाले शंघाई शहर के कई इलाके पहले से लॉकडाउन की गिरफ्त में हैं। वहां लोगों के लगातार कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं। इससे पहले शंघाई का डिज्नी थीम पार्क भी बंद किया जा चुका है।





शंघाई के कई सेक्टरों पर लगा ताला
कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को हालात सामान्य होने तक बंद करने का फैसला लिया गया है. 26 मिलियन की आबादी वाले शहर शंघाई में अब कई सेक्टरों को बंद कर दिया गया है। जगह-जगह बूथ बनाए गए हैं, जिन पर कोविड की जांच की जा रही है। हालांकि लॉकडाउन से शंघाई की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ रहा है। क्योंकि कोरोना की वजह से शंघाई का डिज्नी थीम पार्क पहले से ही बंद है।

चीन में मार्च माह में अब 56 हजार से ज्यादा कोरोना केस मिले हैं। इनमें से सबसे ज्यादा उत्तर पूर्वी प्रांत जिलिन में मिले हैं। हालांकि शंघाई में अब तक सबसे कम केस मिले हैं। शनिवार को यहां केसल 47 केस मिले, लेकिन संक्रमण तेजी से फैलता है, इस लिहाज से चीन ने लॉकडाउन कर हालात को तेजी से काबू में करने के कदम उठाए हैं।

कोरोना की रोकथाम के लिए बड़े प्रयास
इन दिनों चीन के उत्तरपूर्वी प्रांत जिलिन में कोरोना का प्रकोप काफी बढ़ रहा है। वहीं बीजिंग डायनामिक जीरो-कोविड​​​​ नीति के तहत कोविड की रोकथाम के प्रयास कर रहा है। सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कोविड की प्रभावी रोकथाम के लिए जरूरी है कि तत्काल प्रभाव से लॉकडाउन लगाया जाए। हमारा पूरा ध्यान जल्द से जल्द कोरोना की रोकथाम पर है। इसके लिए लॉकडाउन जैसे कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button