प्रमुख खबरें

कोरोना पर आज थोड़ी राहत: बीते एक दिन में मिले 38,948 नए मरीज, ठीक हुए 43,903

नई दिल्ली। भारत (India)में बीते दस दिनों से डरा रहे कोरोना (Corona) मामलों ने आज थोड़ी राहत दी है। इस दौरान संक्रमण के मामले 40 हजार से ऊपर आ रहे थे जो आज इसके नीचे आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग (health Department) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक आज देशभर में 38,948 नए मामले मिले हैं, जबकि सबसे राहत देने वाली बात यह है कि आज 43,903 मरीजों ने Corona को मात दी है। वहीं इस दौरान 219 मरीजों की मौत हुई है। देशभर में आज मिले मरीजों के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 404, 874 पर पहुंच गई है।

राहत कि बात यह है कि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या संक्रमितों से ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 43, 903 लोग ठीक हो चुके हैं। जिसके बाद ठीक होने वालों को कुल आंकड़ा 3,21,81, 995 तक पहुंच गया है। हालांकि, केरल (Kerala) में कोरोना के नए मामले कम नहीं हो रहे हैं। राज्य में रोजाना 29 हजार पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। वहीं, केरल में निपाह वायरस (nipah virus) से एक बच्चे की मौत ने और चिंता बढ़ा दी है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-38,948
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए-43,903
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-219
बीते 24 घंटे में कोरोना टीका- 58.85
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या- 4,04,874
अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3,30,27,621
अब तक ठीक हुए- 3,21,81,995
अब तक कुल मौतें- 4,40,752
अब तक कुल कोरोना टीका- 68,75,41,762

तीसरी लहर का खतरा बरकरार
कोरोना की तीसरी लहर (Third wave) का डर अभी भी लगातार बना हुआ है। विशेष कोरोना उपयुक्त व्यवहार करने और वैक्सीन लगवाने की सलाह दे रहे हैं। देशभर में अब तक वैक्सीन की 68.75 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं। देश में पिछले 7 दिनों से दैनिक सकारात्मकता दर 2.76 प्रतिशत बनी हुई है।





3 करोड़ 21 लाख से अधिक मरीजों ने दी कोरोना को मात
देश में अभी तक 3 करोड़ 21 लाख 81 हजार लोग कोरोना को मात देकर सामान्य जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि, तीन करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 4 लाख 40 हजार संक्रमितों की मौत हो चुकी । देश भर में अब तक 68.75 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।

16% आबादी को लगे हैं वैक्सीन के दोनों डोज
देश की 54% वयस्क आबादी ने वैक्सीन का पहला डोज लगवाया है। 16% वयस्क आबादी ने वैक्सीन के दोनों डोज ले लिए हैं। सिक्किम, दादरा और नगर हवेली और हिमाचल प्रदेश की 18 साल से अधिक उम्र की 100% आबादी ने वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है। सिक्किम में 36%, दादरा और नगर हवेली में 18% और हिमाचल प्रदेश में 32% आबादी ने वैक्सीन का दूसरा डोज लगवा लिया है।

देश में डेल्टा वैरिएंट के 300 मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र (Maharashtra), केरल (Kerala), कर्नाटक (Karnataka), तमिलनाडु (Tamil Nadu) और आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh) में एक्टिव केस की संख्या 10 हजार से एक लाख के बीच है। बाकी राज्यों में यह संख्या 10 हजार के नीचे है। देश में अब तक कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के करीब 300 केस सामने आएं हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button