ताज़ा ख़बर

कोरोना पर आज फिर राहत: 24 घंटे में मिले 35,499 नए संक्रमित, ठीक हुए 39,686 मरीज

नई दिल्ली। भारत (India) में कोरोना (Corona) के मामलों में आज लगातार तीसरे दिन संक्रमित मरीजों (infected patients) की संख्या में कमी देखी जा रही है। वहीं सबसे बड़ी राहत की बात यह भी है कि आज नए संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या रही है। जिसके बाद रिकवरी रेट (रिकवरी रेट ) में भी काफी सुधार है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के अनुसार बीते एक दिन में 35,499 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 39,686 ने कोरोना को मात दी है। इस दौरान 447 मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 3,11,39,457 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। भारत में वर्तमान समय में 4,02,188 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। वहीं अब कोरोना का साप्ताहिक संक्रमण दर भी तेजी से घटता जा रहा है। मंत्रालय के मुताबिक पांच राज्यों से 83.72% नए कोरोना केस सामने आए हैं। जिसमें अकेले केरल से 52.42% केस हैं। देश में अब कोरोना रिकवरी की राष्ट्रीय दर (national rate of corona recovery) बढ़कर 97.40% हो गई है।

पूर्वोत्तर के राज्यों में कम हो रहा संक्रमण
देश में साप्ताहिक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि , पिछले सप्ताह नए मामलों में 7.5 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया था, लेकिन उसके बाद संक्रमण के मामलों में कमी आई है। पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम आ रही है। सिक्किम में 43%, त्रिपुरा में 32%, अरुणाचल प्रदेश में 26%, मणिपुर में 25% और मिजोरम में 22% की गिरावट दर्ज की गई।





ये पांच राज्य बढ़ा रहे देश की टेंशन
केरल- 18,607 केस
महाराष्ट्र- 5,508 केस
आंध्र प्रदेश- 2,050 केस
तमिलनाडु- 1,956 केस
कर्नाटक- 1,598 केस

महाराष्ट्र में पूरी क्षमता के दौड़ेंगी लोकल ट्रेनें
केरल (Kerala), महाराष्ट्र (Maharashtra), कर्नाटक (Karnataka) समेत अन्य राज्यों में भी कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। महाराष्ट्र में 5580 मरीज मिले हैं। कोरोना के मामले कम होने के साथ ही राज्य में पूरी क्षमता के साथ लोकल ट्रेनें शुरू होने जा रही है। 15 अगस्त से टीका लगाने वाले लोगों के लिए सभी लोकल ट्रेनों की सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button