मध्यप्रदेश

कोरोना अपडेट: मप्र में बीते 24 घंटे में मिले 219 नए मरीज, इसमें अकेले इंदौर से 122

भोपाल। त्योहारी सीजन आते ही देश के साथ मध्यप्रदेश में भी कोरोना महामारी एक बार पैर पसारने लगी है। मप्र में आज लगातार दूसरे दिन 200 से अधिक मामले मिले हैं। मप्र स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मप्र में बीते 24 घंटे में 219 संक्रिमि तरीजों की पुष्टि हुई है। पर इसमें अकेले 122 मरीज अकेले इंदौर से मिले हैं। वहीं राजधानी भोपाल में 33 मरीज मिले हैं। वहीं इस दौरान 217 मरीज ठीक भी हुए हैं।

मध्यप्रदेश में एक्टिव मरीजों की बात करें तो आज मिले और ठीक हुए मरीजों के बाद प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या एक हजार 435 हो गई है। राहत की बात यह है कि इनमें से सिर्फ 52 लोग अस्पतालों में ही भर्ती हैं। जबकि 1,395 लोग घरों में इलाज करा रहे हैं। इस बात की जानकारी स्वयं प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी है।





उन्होंने बताया कि प्रदेश की रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में कोई भी पुलिसकर्मी संक्रमित नहीं हुआ है। इस समय पुलिसकर्मियों के छह एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में वैक्सीनेशन 1.95 लाख लोगों को बूस्टर डोज लगा है। कुल वैक्सीनेशन देखें तो 12 करोड़ से अधिक डोज दिए जा चुके हैं।

सबसे अधिक एक्टिव केस भी इंदौर में
इंदौर में इस समय प्रदेश के आधे से अधिक एक्टिव केस हैं। यहां इस समय 756 एक्टिव केस है। इसके बाद भोपाल में 231 और जबलपुर में 176 एक्टिव केस है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button