मध्यप्रदेश

कोरोना से लड़ाई: एक अपैल से 45 से ऊपर वालों को लगेगी वैक्सीन, मप्र में 1.18 करोड़ लोग दायरे में

  • शिवराज सरकार ने हर दिन 2 लाख लोगों को डोज देने का रखा लक्ष्य

  • मध्यप्रदेश में बनाए गए हैं 2,048 वैक्सीनेशन सेंटर

भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए सरकार ने भी इस जंग से लड़ने कमर कस ली है। अब प्रदेश में एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। 45 के दायरे में आने वाले 1 करोड़ 18 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने हर दिन 2 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट रखा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक सप्ताह पहले वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए यह टारगेट दिया था। इससे पहले, 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से पीड़ित और 60 साल की उम्र से ऊपर के लोग ही वैक्सीन लगवाने के पात्र थे।




प्रदेश में कुल 2,048 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं, जहां मतदान की तर्ज पर व्यवस्थाएं की गई हैं। इसमें से 1,828 सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र और 220 निजी अस्पताल में सेंटर बनाए गए हैं। चूंकि 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जाना है। इस उम्र के दायरे में संख्या ज्यादा है। इसे ध्यान में रखते हुए वैक्सीनेशन सेंटर भी बढ़ाए जाएंगे। प्रदेश में कितने सेंटर बढ़ेंगे, इसको लेकर फिलहाल कोई संख्या अभी तक तय नहीं हो पाई है।

यह भी पढें: कोरोना से जंग की तैयारी में सरकार:प्राइवेट अस्पतालों को 20% बेड रिजर्व करने के आदेश

1 अप्रैल से शुरू होने वाले अभियान के लिए मध्य प्रदेश को कोविशील्ड वैक्सीन के 9।54 लाख डोज 30 मार्च को मिलेंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में अब तक 29 लाख 25 हजार, 043 डोज कोवीशील्ड और 2 लाख 95 हजार 524 कोवैक्सीन के मिल चुके हैं।

कट-आफ डेट 1 जनवरी 1977 है
सरकार ने तय किया है कि 1 अप्रैल 2021 से 45 साल या उससे ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों को वैक्सीन देने के लिए कट-आॅफ डेट 1 जनवरी 1977 तय की गई है। यानी अगर आपका जन्म इस तारीख से पहले हुआ है, तो आप टीका लगवा पाएंगे। अभी 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लग तो रहा है, मगर उन्हें ही जिन्हें कोई को-मॉर्बिडिटी है। इसके अलावा 60 साल से ऊपर के हर व्यक्ति को वैक्सीन लग रही है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button