ताज़ा ख़बर

कोरोना संक्रमण: देश में लगातार तीसरे दिन मिले 18 हजार से अधिक नए मरीज, सरकार नहीं बढ़ा रही टेस्टिंग का दायरा

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को 18,650 नए मरीज मिले। यह लगातार तीसरा दिन था, जब यह आंकड़ा 18 हजार के पार रहा। 14,303 मरीज ठीक हुए और 97 ने जान गंवाई। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 4,246 की बढ़ोतरी हुई। अब कुल 1 लाख 85 हजार 886 मरीजों का इलाज चल रहा है।

चिंता की बात है कि संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद सरकार टेस्टिंग नहीं बढ़ा रही है। 8 से 10 फरवरी के बीच जब रोजाना 8-10 हजार केस आ रहे थे तब हर दिन 6-7 लाख टेस्टिंग की जा रही थी। अब जब नए संक्रमितों का आंकड़ा दोगुना होकर 18 हजार के पार हो गया है, तब भी रोजाना 7.50 लाख तक टेस्टिंग की जा रही है।

अब तक 1.12 करोड़ केस
अब तक देश में 1 करोड़ 12 लाख 29 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 1 करोड़ 8 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 57 हजार 890 मरीजों की मौत हो गई। 1 लाख 85 हजार 886 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री बोले- भारत में कोरोना खत्म होने को है
इस बीच देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि भारत में कोरोना अब खत्म होने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि इस स्तर पर कामयाब होने के लिए हमें तीन बातें मानने की जरूरत है। वैक्सीनेशन अभियान से राजनीति को दूर रखें, वैक्सीन के पीछे विज्ञान पर भरोसा करें और तय करें कि हमारे अपने लोगों को समय पर टीका लगाया जाए।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने संभाजीनगर (औरंगाबाद) में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक पाबंदियां लागू करने का फैसला लिया है। मंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि यह आदेश 11 मार्च से 4 अप्रैल तक रहेगा। वीकेंड पर यहां पूरी तरह लॉकडाउन होगा। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, मैरिज हॉल बंद रहेंगे।

देश में अब तक 240 मरीजों की पहचान हुई है जिनमें कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। यह स्ट्रेन बेहद खतरनाक और तेजी से फैलने वाला है। वङ, ब्राजील और अमेरिका इसकी मुसीबत झेल रहे हैं। इस स्ट्रेन से अब ऐसे लोग भी संक्रमित मिल रहे हैं जिनके विदेश जाने की कोई हिस्ट्री नहीं है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button