ताज़ा ख़बर

कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहा मौतों का सिलसिला, पिछले 24 घंटे में 15 ने तोड़ा दम

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटों में यहां 23 हजार से ज्यादा केस आए हैं। संक्रमण से मौतों का सिलसिला भी बढ़ रहा है। पुणे देश के सबसे प्रभावित शहर बनता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान पुणे मंडल (पुणे शहर, ग्रामीण, पिंपरी चिंचवाड़ और कोल्हापुर) में 4,745 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान यहां 15 लोगों की मौत भी हुई है। बुधवार को देश में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज भी पुणे में ही मिले।

200 देशों से ज्यादा मरीज पुणे में मिले
कोरोना के मरीजों की संख्या बताने वाली वाली वेबसाइट Worldometer के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पुणे में जितने पॉजिटिव मरीज मिले हैं, उतने मरीज इसी दौरान दुनिया के 200 देशों में भी नहीं मिले हैं। इन देशों में फिलीपींस, बुलगारी, ग्रीस, हंगरी, कनाडा, आॅस्ट्रिया, पाकिस्तान, यूएई, बांग्लादेश, स्विट्जरलैंड, साउथ अफ्रीका, कुवैत, मैक्सिको, मलेशिया, नॉर्वे और जापान जैसे बड़े देश भी शामिल हैं।

पुणे में कोरोना रोकने के लिए पाबंदियां बढ़ाई गईं
पुणे महानगर पालिका इलाके में सभी सामाजिक,सांस्कृतिक,राजनीतिक और धार्मिक गतिविधियों पर अगले आदेश तक पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
शादी में 50 लोगों के ही शामिल होने की परमिशन है।
अंतिम संस्कार जैसे कार्यक्रमों में 20 लोग शामिल हो सकते हैं।
पुणे पालिका क्षेत्र के (स्वास्थ्य और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) सभी आॅफिसों में 50% वर्सफोर्स के साथ काम करने के आदेश।
प्राइवेट आॅफिसेज को ज्यादातर वर्क फ्रॉम होम देने को कहा गया।
31 मार्च तक पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

मौतों के मामले में 185 देशों से आगे है पुणे
पुणे में एक्टिव मरीजों की संख्या 24,127 है और यहां 9,348 लोगों की अब तक मौत हो चुकी। जिले में अब तक 4 लाख 43 हजार 822 मरीज कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। Worldometer के आंकड़ों के दुनिया के 185 देशों में कोरोना से हुई कुल मौतों से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत पुणे में हुई है। यहां 171 देशों से ज्यादा एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button