ताज़ा ख़बर

कोरोना की सुपर स्पीड में मामूली ब्रेक: एक दिन में मिले 3.37 लाख नए संक्रमित, ठीक हुए 2.42 लाख

नई दिल्ली। देश में कोरोना की तीसरी लहर (third wave of corona) में आज लगातार तीसरे दिन तीन लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज मिले हैं। हालांकि कल शुक्रवार के मुकाबले आज थोड़ी सी राहत दिख रही है। स्वास्थ्य विभाग (health Department) के जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3,37,704 नए मरीज मिले हैं। यानि यह आंकड़े कल के मुकाबले 9,550 कम है। जबकि 2,42,676 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और इस दौरान 488 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई. अब तक देश में कोरोना से 4,88,884 लोगों की मौत हो गई।

इस तरह अब तक Covid-19 को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 3.63 करोड़ से ज्यादा हो गई है। फिलहाल रिकवरी रेट (recovery rate) 93.31% है। देश में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों को मुताबिक, देश में इस समय कोरोना के 21,13,365 मरीजों का इलाज जारी है। एक्टिव केस (active case) की दर 5.43% है। वहीं, ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,050 हो गई है। गुरुवार की तुलना में इसमें 3.69% की बढ़ोतरी हुई है।





सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें तो सबसे ऊपर महाराष्ट्र (Maharashtra) है। महाराष्ट्र में कोरोना के 48,270 केस सामने आए हैं। इसके बाद कर्नाटक (Karnataka) में (48,049 केस), केरल में (41,668 केस), तमिलनाडु (Tamil Nadu) में 29,870 केस, गुजरात (Gujarat) में 21,225 केस सामने आए हैं। देश में कुल मिले केसों में 56.0% केस इन्हीं 5 राज्यों में मिले हैं। महाराष्ट्र में अकेले 14.29% केस मिले हैं। भारत में रिकवरी रेट 93.31% हो गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2,42,676 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक देश में कोरोना के 3,63,01,482 मरीज ठीक हो चुके हैं।

डेली पॉजिटिविटी रेट 17.22% हुआ
अगर डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 17.22% है। वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 16.65% है। देश भर में कोरोना टेस्टिंग जोर-शोर से जारी है। बीते दिन 19,60,954 टेस्ट किए गए। इस तरह अब तक 71.34 करोड़ से ज्यादा कोविड-19 टेस्ट हो चुके हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ पूरे देश में वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। अब तक 161.16 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button