खेल

CWG का आठवां दिन: गोल्ड को डिफेंड करने मैदान में उतरेंगे बजरंग, इनकी भी होंगी मेडल पर नजरें

बर्मिंघम। इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज आठवां दिन है। यहां पर अब तक खेले गए 7 दिन के खेल में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना जलवा कामय रखा है। अलग-अलग खेलों ने भारत ने अब तक 20 मेडल जीते हैं, जिसमें 6 गोल्ड भी शामिल हैं। इसके अलावा इसमें सिल्वर और ब्रांज मेडल शामिल हैं। वहीं आज होने वाले गेम्सों की बात करें तो अब आठवे दिन भी भारत को पदक मिलने की उम्मीदें हैं।

आज होने वाले मुकाबले में बजरंग पुनिया जहां अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड करने उतरेंगे, वहीं अंशु मलिक, साक्षी मलिक, दीपक पुनिया, दिव्या काकरान और मोहित ग्रेवाल की नजरें भी पदक जीतने पर होगी। इसके अलावा आज आठवें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम को भी अपना सेमीफाइनल खेलना है। भारतीय महिला हॉकी टीम आज होने वाले सेमीफाइनल के मुकाबले में आस्ट्रेलिया से भिड़ेंगी। वह आज का अपना गेम्स जीतकर गोल्ड जीतने की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेंगी। इसी के साथ बैडमिंटन में पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत जैसे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। आइए यहां पर जानते हैं कि कॉमनवेल्थ 2022 में आज होने जा रहे मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल कैसा रहेगा।





कॉमनवेल्थ गेम्स में शुक्रवार (8वें दिन) को भारत का शेड्यूल
हॉकी:
महिला हॉकी सेमीफाइनल: भारत बनाम आॅस्ट्रेलिया – रात 10.30 बजे

लॉन बॉल्स:
महिला पेयर्स क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम इंग्लैंड – दोपहर 1 बजे
पुरुष फोर्स क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम कनाडा – शाम 4.30 बजे

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स:
महिला 100 मीटर बाधा दौड़: पहला राउंड – हीट 2: ज्योति याराजी – दोपहर 3.06 बजे
महिला लॉन्ग जंप क्वालिफाइंग राउंड: ग्रुप ए: एंसी एदापल्ली – 4.10 बजे
महिला 200 मीटर सेमीफाइनल 2: हिमा दास – रात 12.53 बजे
पुरुष 4 400 मीटर रिले राउंड 1 : 4.19 बजे





बैडमिंटन
महिला युगल प्री क्वार्टर फाइनल: त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद – दोपहर 3:30 बजे से)
पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी
महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल: पीवी सिंधु, आकर्षी कश्यप
पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल : किदांबी श्रीकांत

स्क्वैश:
पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल : वेलावन सेंथिलकुमार और अभय सिंह- शाम 5.15 बजे
मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल: दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल- रात 12 बजे

टेबल टेनिस:
मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल : जी साथियान ज्ञानसेकरन और मनिका बत्रा – दोपहर 2 बजे
मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल : अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला- दोपहर 2 बजे

महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल : श्रीजा अकुला – दोपहर 3.15 बजे
महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल : रीथ टेनिसन – दोपहर 3.15 बजे

कुश्ती (दोपहर 3:00 बजे शुरू):
पुरुषों की फ्रीस्टाइल 125 किग्रा: मोहित ग्रेवाल
पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा: बजरंग पूनिया
पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा: दीपक पूनिया

महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा: अंशु मलिक
महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा: दिव्या काकरान
महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा: साक्षी मलिक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button