प्रमुख खबरें

जंग के 47 दिन: यूक्रेन में तबाही जारी, रूसी सैनिकों ने अब मारियापोल में किया केमिकल अटैक

नई दिल्ली। यूक्रेन पर हमले के डेढ़ महीने से अधिक का बीत चुका है। रूसी सेना ने बीते इन दिनों में खूब तबाही मचाई है और यह तबाही अब भी जारी है। इस बीच रूस के चेचन्या गणराज्य के प्रमुख द्वारा दावा किया गया है कि, रूस फिर से कीव पर हमला करेगा और उसे अपने कब्जे में लेगा। इन सब बातों के बीच अब यूक्रेन ने रूसी सैनिकों द्वारा रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल किए जाने का दावा किया है। इसका प्रयोग ड्रोन के माध्यम से किया गया था। ये केमिकल ड्रोन के जरिए मारियूपोल पर गिराया है।

यूक्रेन के गृह मंत्रालय के सलाहकार एंटन गेराश्चेन्को ने ट्वीट कर दावा किया है कि मारियूपोल में रूसी सेना ने केमिकल अटैक किया है। उन्होंने लिखा कि रूस ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी हैं और यूक्रेन अब भी हथियारों की मांग कर रहा है। वहीं, कीव सिटी काउंसिल की डिप्टी एलिना मिखाईलोवा ने भी ट्वीट कर केमिकल अटैक होने का दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रूसी सेना ने मारियूपोल में यूक्रेनी सेना और आम नागरिकों को टारगेट करते हुए एक जहरीला पदार्थ इस्तेमाल किया है।





इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी आरोप लगाया है कि रूस मारियूपोल में केमिकल अटैक कर सकता है। सोमवार को दक्षिण कोरिया की संसद को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा, ‘मारियूपोल को तबाह कर दिया गया है। हजारों लोग मारे गए हैं, लेकिन इसके बावजूद रूसी सेना हमले नहीं रोक रही है।’ जेलेंस्की ने कहा कि वो (रूस) मारियूपोल में केमिकल अटैक कर सकते हैं। उन्होंने देशों से सैन्य सहायता भी मांगी।

बेलारूस से पूर्वी यूक्रेन में तैनात होगी रूसी सेना
कीव खाली करने के बाद रूसी सेना पूर्वी यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान को केंद्रित कर रही है। इस बीच ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि, बेलारूस से रूसी सेना को हटाकर पूर्वी यूक्रेन में तैनात करने की तैयारी की जा रही है, जिससे यूक्रेन में चल रहे सैन्य अभियान को गति मिल सके।

रूस की कैद में 700 यूक्रेनी सैनिक व 1000 नागरिक
यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेश्चुक ने बताया कि, रूसी सेना ने बड़ी संख्या में यूक्रेन के लोगों को अपनी कैद में रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि रूसी जेलों में 700 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक व एक हजार से ज्यादा आम नागरिक कैद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button