प्रमुख खबरें

भ्रष्टाचार में लिप्त स्वास्थ्य मंत्री को कब करेंगे बर्खास्त, भाजपा-कांग्रेस का केजरीवाल पर बड़ा हमला

नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन (Satyendra Jain) की ईडी द्वारा गिरफ्तारी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) को घेरने अब भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) को मौका मिल गया है। दोनों पार्टियों की मांग है कि अरविंद केजरीवाल  (Arvind Kejriwal) स्वास्थ्य मंत्री को पद इस बर्खास्त करें। इस बीच दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने केजरीवाल पर बड़ा हमला किया है। जैन की गिरफ्तारी पर केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाते सवाल किया है कि दिल्ली के सीएम भ्रष्टाचार में लिप्त आरोपी मंत्री को कब बर्खास्त करेंगे।

उन्होंने आम आदमी पार्टी को घेरते हुए कहा है, आप का हाथ, भ्रष्टाचारियों के साथ! वहीं उन्होंने निशाना साधाते हुए कहा कि पिछले आठ साल से जैन के खिलाफ फर्जी केस चलाया जा रहा है और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी जैन को वहां हार के डर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, ”सबको सिखाते हैं ईमानदारी और आप के मंत्री ही हैं हवाला कारोबारी।” उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक झूठे व्यक्ति हैं, अब पकड़े जाने पर इस्तीफा देंगे? क्योंकि मास्टरमाइंड तो वही लगते हैं।





दिल्ली की जनता चाहती है जवाब, क्यों चुप हैं केजरीवाल
वहीं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल के करीबी सत्येंद्र जैन को ईडी ने किया गिरफ्तार। ईमानदारी का राग अलापने वाले केजरीवाल बताएं कि इन्हें कब बर्खास्त करेंगे, कितनी देर में करेंगे और अभी तक चुप क्यों हैं? दिल्ली की जनता जवाब चाहती है।”

सीएम कर रहे थे बचाव
इसी तरह कांग्रेस ने भी केजरीवाल पर हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी का कहना है कि जैन की गिरफ्तारी बहुत पहले हो जानी चाहिए थी। मुख्यमंत्री खुद उनका बचाव कर रहे थे। उस समय पंजाब में विधानसभा चुनाव था और केंद्र सरकार ने उन्हें क्यों गिरफ्तार नहीं होने दिया, इसकी जांच होनी चाहिए। भ्रष्टाचार के विरोध में राजनीति शुरू करने वाली पार्टी का असली चेहरा सबके सामने आ गया है। आप के कई विधायकों के खिलाफ भ्रष्टाचार व महिला उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button