मध्यप्रदेश

किसान मोर्चा की बैठक में बोले वीडी और संतोष- गांव-गांव पहुंचकर किसानों को दिलाएं सरकार योजनाओं का लाभ

भोपाल। प्रदेश भाजपा कार्यालय (State BJP Office) में सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा (BJP Kisan Morcha) की प्रदेश कार्यमिति की बैठक हुई। मोर्चा की इस बैठक को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा (State BJP President VD Sharma) और राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष (National Organization Minister BL Santosh) ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार (erstwhile congress government) की नाकामियों को गिनाया और भाजपा सरकार BJP government() की उपलब्धियों को बताया। कहा कि पहले की सरकारें सिर्फ नारे लगाती रहीं, गरीबों-किसानों के लिए कोई काम नहीं किया। हमारी केंद्र और राज्य सरकारों ने उनके लिए आयुष्मान (ayushman), प्रधानमंत्री आवास (Pradhanmantri Avas), हर घर शौचालय, उज्जवला, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं बनाई और लागू की।

दोनों नेताओं ने किसान मोर्चा संगठन से आह्वान किया सरकार की योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं और अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से किसानों (farmers) को योजनाओं का लाभ( benefits of plans) दिलाए। बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव (State in-charge Muralidhar Rao), किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सरतेन्दु तिवारी (Sartendu Tiwari, state in-charge of Kisan Morcha), किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी (Darshan Singh Chowdhary) भी मौजूद थे।

कृषि से संबंधित दो विषयों हासिल करें दक्षमता
वहीं बीएल संतोष ने कहा कि शहरीकरण के बावजूद आज भी देश की 67 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इस हिसाब से किसान मोर्चा का कार्यक्षेत्र सबसे बड़ा है। गांवों में रहने वाले लोगों से जुड़ना, उन्हें पार्टी के विचारों से और संगठन से जोड़ना बहुत महत्वपूर्ण काम है। मोर्चा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए संतोष ने उन्हें चार टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता कृषि से संबंधित कम से कम दो विषयों में दक्षता हासिल करें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे इन विषयों पर अपनी बात रख सकें।

उन्होंने आगे कहा कि मोर्चा हर गांव तक अपनी पहुंच बनाएं और वहां इकाई स्थापित करे क्योंकि हर गांव की अपेक्षाएं अलग तरह की होती हैं। मोर्चा कार्यकर्ता उनके हिसाब से निदान का प्रयास कर सकेंगे। संतोष ने कहा कि किसान मोर्चा जल्द से जल्द अपने संगठन का विस्तार हर गांव तक कर ले ताकि किसानों को जोड़कर उनकी सेवा की जा सके।

किसान मोर्चा की वीडी ने की तारीफ
इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी ने कहा कि पार्टी के सभी अभियानों में किसान मोर्चा ने सक्रियता से भाग लिया है। मोर्चा ने कोरोना संकट (corona crisis) के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) के आह्वान पर जमीन पर काम किया, लोगों की सहायता की। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने जब संपूर्ण टीकाकरण के लिए आह्वान किया, तो मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच फैलाए गए भ्रमों और आशंकाओं को दूर कर उन्हें वैक्सीनेशन के लिए तैयार किया।

मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (Prime Minister Garib Kalyan Anna Yojana) के अंतर्गत गांव-गांव में अन्न उत्सव मनाए और जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। शर्मा ने कहा कि हमारी सरकारों ने एफपीओ, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट जैसी कई किसान हितैषी योजनाएं लागू की हैं। किसान मोर्चा इन योजनाओं से ग्रामीणों को जोड़े। उन्होंने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष को पार्टी संगठन पर्व के रूप में मना रही है। संगठन के विस्तार और उसकी मजबूती के लिए किसान मोर्चा गांवों के हर बूथ को सशक्त बनाने का काम करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button