ताज़ा ख़बर

किसानों का भारत बंद शुरू: पंजाब से लेकर यूपी तक सड़कें हुई जाम, लोग हो रहे हलाकामन

नई दिल्ली। केंद्र के तीन कृषि कानूनों (three agricultural laws) के खिलाफ पूरे देश में संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) का भारत बंद (Bharat Bandh) शुरू हो गया है। इस बंद को कई राजनीतिक दलों ने भी समर्थन दिया है। किसानों (farmers) का भारत बंद सुबह 6 बजे से शुरु हो गया है जो कि शाम 4 बजे तक चलेगा। खबर के मुताबिक पंजाब के बनूड़ खरड़ हाईवे (Banur Kharar Highway of Punjab) पर सनेटा में किसानों ने आवाजाही रोक दी है। इसके अलावा सरकारी बस को भी रोक दी है। वहीं भारत बंद के कारण दिल्ली (Delhi) और यूपी (UP) के आसपास इलाकों में जैसे हालात हो गए हैं, जिसके कारण आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली की सीमाओं पर पहले से ही हजारों किसान डटे हुए हैं। इस बीच बिहार में भी राजद (RJD), कांग्रेस (Congress) और लेफ्ट पार्टियों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। आंदोलनकारी यातायात को बाधित करवा रहे हैं। पटना, वैशाली, आरा, दरभंगा, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल समेत कई जिलों महगठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। हाईवे पर टायर जलाकर आगजनी की।





किसानों के भारत बंद को कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियां, आरजेडी, BSP और SP सहित देश की लगभग हर विपक्षी पार्टी ने समर्थन देने का ऐलान पहले ही कर दिया है। किसानों के भारत बंद पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा है कि किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है। लेकिन शोषण-कार सरकार को ये नहीं पसंद है, इसलिए आज भारत बंद है।

किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh tikait) ने भारत बंद को लेकर कहा कि कुछ भी सील नहीं किया गया है। एंबुलेंस, डॉक्टरों सहित सभी आपातकाली सुविधाएं (emergency facilities) जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि हमने कुछ सील नहीं किया, हम बस संदेश देना चाहते हैं। बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत ने भी लोगों से अपील ही कि शाम 4 बजे तक घरों से बाहर ना निकलें, वरना जाम में फंस सकते हैं। हालांकि राकेश टिकैत ने कहा है कि किसी भी एम्बुलेंस या अन्य किसी जरूरी वाहन को निकलने के लिए रास्ता दिया जाएगा।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button