ताज़ा ख़बर

केजरीवाल की हैट्रिक: तीसरी बार चुने गए AAP के राष्ट्रीय संयोजक, बैठक में हुआ फैसला

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAp) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (national executive) की बैठक में रविवार को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक (national coordinator) चुना गया है। सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। वहीं, पार्टी नेता पंकज गुप्ता (Pankaj Gupta) फिर से राष्ट्रीय सचिव और एनडी गुप्ता (ND Gupta) को फिर से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। AAP की राष्ट्रीय परिषद ने शनिवार को 34 सदस्यीय कार्यकारी निकाय का चुनाव किया था, जिसमें केजरीवाल भी शामिल थे।

जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2016 में केजरीवाल दूसरी बार पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए थे। राष्ट्रीय संयोजक के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने 3 साल तक पार्टी की सेवा की, लेकिन 2019 में लोकसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए अरविंद केजरीवाल का कार्यकाल 2020 तक बढ़ा दिया गया। 2020 में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के कारण ‘आप’ की राष्ट्रीय परिषद की बैठक नहीं हो सकी थी।





अरविंद केजरीवाल को आम आदमी पार्टी का लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। इस साल की शुरूआत में पार्टी के संविधान को संशोधित (amend the constitution) करके कई बदलाव किए गए थे। संविधान में पहले कहा गया था कि कोई भी सदस्य एक पदाधिकारी के रूप में एक ही पद पर तीन-तीन साल के लगातार दो कार्यकाल से अधिक नहीं रहेगा, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया था।

बता दें कि अगले साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जो AAP के लिए काफी अहम हैं। पार्टी पंजाब (Punjab) में मुख्य विपक्षी दल है और इस बार चुनाव में वह जीत का दावा कर रही है। इसके अलावा, पार्टी उत्तराखंड (Uttarakhand) में भी चुनावी मैदान में उतरने जा रही है और इसके लिए मुख्यमंत्री का उम्मीदवार भी घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा, अगले ही साल गोवा और गुजरात में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, जहां से पार्टी को काफी उम्मीदें हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button