अन्य खबरें

प्रियंका ने मोदी-योगी पर बोला हमला: कहा- मैं 30 घंटे से हिरासत में, अन्नदाता को कुचलने वाला अब तक क्यों नहीं हुआ गिरफ्तार

सीतापुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) 30 घंटे से ज्यादा से यूपी पुलिस की हिरासत में हैं। उनकी रिहाई की मांग (seeking release) को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता (Congress worker) सीतापुर के पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच प्रियंका गांधी ने ट्विटर (Twiter) पर एक वीडियो शेयर कर मोदी और योगी सरकार (Modi and Yogi government) पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी से सवाल पूछा है कि मुझे बिना किसी कारण और FIR के पिछले 30 घंटों से हिरासत में रखा गया है और अन्नदाता को कुचल देने वाला यह व्यक्ति अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुआ?

प्रियंका गांधी द्वारा मोदी और योगी सरकार को निशाने पर लेने के बाद उनके भाई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उनकी हौसला अफजाई की है। उन्होंने प्रियंका गांधी के समर्थन में ट्वीट (Tweet) करते हुए लिखा है कि जिसे हिरासत में रखा है, वह डरती नहीं है। सच्ची कांग्रेसी (true congressman) है, हार नहीं मानेंगी। सत्याग्रह रुकेगा नहीं। आपको बता दें कि रविवार को तड़के प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके बाद से अब तक प्रियंका गांधी पुलिस की हिरासत में ही हैं। उन्हें अभी तक रिहा नहीं किया गया है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 30 घंटे से अधिक हिरासत में रखी गई प्रियंका गांधी के कमरे के ऊपर यूपी पुलिस का ड्रोन कैमरा (drone camera) है। सच्चाई ये है कि हमें पता भी नहीं कि ये ड्रोन है किसका? यहां खड़े अधिकारी और पुलिस कह रहे हैं। उन्हें कोई संज्ञान नहीं। डरी हुई भाजपा सरकार (BJP government) काम देखिए। प्रियंका गांधी को जिस कमरे में हिरासत में रखा गया है, उसके बाहर ड्रोन कैमरे से सरकार निगरानी कर रही है। भाजपा सरकार का किसानों की आवाज को कुचलने की कोशिश जारी।





प्रियंका गांधी के ट्वीट पर तमाम लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक बीजेपी विधायक (BJP MLA) ने उनके इस ट्वीट पर लिखा, लगता है, कल किसानों और सरकार के बीच हुआ शांतिपूर्ण समझौता (Peaceful settlement between farmers and government), नेहरू-फिरोज खान के परिवार (Nehru-Firoz Khan’s family) को रास नहीं आ रहा, परेशान हो कि आपकी इतनी जहरीली टूलकिट के बाद भी उत्तर प्रदेश शांत कैसे है? प्रियंका जी आपसे अनुरोध है, अपने परिवार की परंपराओं से इतर लाशों पर राजनीति बंद कर दीजिए।

कार की सीट के नीचे छिपकर जा रही थीं प्रियंका
गौरतलब है कि लखनऊ से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार रात कार से सीतापुर के रास्ते लखीमपुर के लिए निकलीं थीं। पुलिस की घेराबंदी को चकमा देने के लिए वे कार की पीछे वाली सीट के नीचे छिपकर जा रही थीं। इस बात का खुलासा हरगांव में कार की चेकिंग के दौरान हुआ। पुलिस सूत्रों की माने तो सीट के नीचे प्रियंका गांधी बैठी थीं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button