ताज़ा ख़बर

हार के लिए अकेले लल्लू की नहीं जिम्मेदार: सोनिया प्रियंका से भी लें इस्तीफा: कांग्रेस नेता का हाईकमान को खत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मिली करारी हार के बाद पार्टी हाईकमान ने हार की जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से इस्तीफा ले लिया है। लेकिन उनके इस फैसले पर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस की पराजय के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाले जीशान हैदर अब प्रियंका गांधी वाड्रा के इस्तीफे की मांग पर अड़ गए हैं। हैं। जीशान हैदर ने मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर प्रियंका गांधी वाड्रा का इस्तीफा मांगा है।

जीशान हैदर ने लेटर में कहा है कि यूपी में कांग्रेस की हार का ठीकरा सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर फोड़ना बिल्कुल गलत है, जबकि वह यूपी प्रभारी और महासचिव प्रियंका गांधी की मर्जी के बिना एक चपरासी भी नहीं रख सकते थे। जीशान ने पहले के चुनावों में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रभारी का इस्तीफा भी लिए जाने की याद दिलाते हुए कहा है कि प्रियंका गांधी को भी हटाया जाए।

उन्होंने कहा कि चाहे 2012 का विधानसभा चुनाव हो, जिसमें दिग्विजय सिंह और रीता बहुगुणा जोशी ने इस्तीफा दिया था, जबकि मत प्रतिशत और सीटें भी बढ़ी थीं। 2017 के चुनाव में हार के बाद राज बब्बर और गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा दिया था। मेरा मानना है कि प्रियंका गांदी जी का इस्तीफा भी आपको मांगना चाहिए, यह कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की तरफ से आपसे निवेदन है।”

जीशान हैदर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित पत्र में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को 403 सीट पर प्रत्याशी उतारने के बाद भी बुरी हार का जिम्मेदार माना है। जीशान हैदर ने कहा कि इससे पहले भी प्रदेश में जब-जब भी चुनाव परिणाम खराब रहा है तो उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और प्रभारी दोनों ने इस्तीफा दिया है। अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने तो इस्तीफा दे दिया है अब तो प्रियंका गांधी वाड्रा को भी इस्तीफा दे देना ही चाहिए।

जीशान हैदर ने लेटर में आगे कहा है कि जब तक प्रियंका गांधी प्रभारी रहेंगी, उनके वही नौकर और उनकी वही टीम काम करेगी, जिनकी वजह से 387 विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। प्रियंका गांधी जी उनको हटाने को तैयार नहीं हैं तो आपसे निवेदन है कि प्रियंका जी को उत्तर प्रदेश के प्रभार से कार्यमुक्त कर दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button