ताज़ा ख़बर

कर्नाटक : कांग्रेस विधायक ने दुष्कर्म को लेकर की अभद्र टिप्पणी, आसंदी में बैठकर ठहाके लगाते नजर आए अध्यक्ष

बेलागवी। कर्नाटक कांग्रेस (Karnataka Congress) के वरिष्ठ विधायक और कर्नाटक विधानसभा (karnataka assembly) के पूर्व अध्यक्ष केआर रमेश कुमार (KR Ramesh Kumar) ने विधानसभा में दुष्कर्म (rape) को लेकर बेहद अश्लील और भद्दी टिप्पणी की। कुमार ने विधानसभा में जब rape अपरिहार्य हो तो, लेट जाओ और इसका आनंद लो। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बिल्कुल उसी स्थिति में हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक का यह बयान तब आया जब विधायकों ने विधानसभा में किसानों की समस्याओं पर बहस के लिए अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी (President Vishweshwar Hegde Kageri) पर समय के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार की इस टिप्पणी पर विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी (Assembly Speaker Vishweshwar Hegde Kageri) आपत्ति जताने की बजाय आसंदी पर बैठकर ठहाके लगाते नजर आए। दरअसल कर्नाटक में आई बाढ़ से हुए फसलों (flooded crops) के नुकसान को लेकर कुछ विधायक सदन में बहस की मांग कर रहे थे। विधानसभा में इसे लेकर जोरदार हंगामा हो रहा था। स्पीकर ने विधायकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन हंगामा शांत नहीं हुआ। इस पर कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने कहा, ‘एक पुरानी कहावत है… जब बलात्कार को रोका नहीं जा सके तो लेटिए और मजे लीजिए। अभी आपकी स्थिति बिल्कुल ऐसी ही हो गई है।

इसके बाद स्पीकर हेगड़े ने कहा, ‘रमेश कुमार आप जानते हैं, अब मुझे लग रहा है कि मुझे इस स्थिति को एन्जॉय करना चाहिए। मैंने तय किया है कि अब किसी भी को भी रोकने और स्थिति को संभालने की कोशिश नहीं करूंगा। आप लोग चर्चा करिए। रमेश कुमार इस विवादित टिप्पणी पर अब बुरी तरह घिर भी गए हैं। उनकी ही पार्टी की महिला विधायकों (Women MLAs) ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब के बार रमेश कुमार ने इस तरह की अभद्र टिप्पणी की है।





इससे पहले, कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने खुद की तुलना एक दुष्कर्म पीड़िता से की थी। उनकी पार्टी की महिला सदस्यों सहित विधायकों ने सत्र में विरोध किया और उनके द्वारा दिए गए बयान की निंदा की। वहीं अब उनके द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर कर्नाटक कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ. कविता रेड्डी (Karnataka Congress spokesperson Dr. Kavita Reddy) ने भी इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा के पूर्व स्पीकर रमेश कुमार और मौजूदा स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े का महिला विरौधी रवैया स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि दोनों को राजनीति छोड़ देनी चाहिए।

इस टिप्पणी पर एक्टिविस्ट बृंदा अडिगे (Activist Brinda Adige) ने कहा, ‘विधानसभा में ऐसी बातें कितनी शर्मनाक हैं जहां महिला वोटरों ने ही इन्हें भेजा है। क्या ये नहीं जानते कि बलात्कार महिलाओं के खिलाफ सबसे जघन्य, क्रूर और हिंसक अपराध है? कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से हमारी मांग है कि विधायक को निलंबित किया जाए और उन्हें टिकट न दी जाए ताकि वो चुनाव में खड़े न हो सकें। लोकतंत्र में ये सब स्वीकार्य नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button