प्रमुख खबरें

भाजपा के बाद अब कांग्रेस से भी ऊबा आजाद का मन, आज इस पार्टी से करेंगे नई पारी की शुरुआत

नई दिल्ली। क्रिकेट का मैदान छोड़ने के बाद भाजपा (BJP)  से अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत करने वाले कीर्ति आजाद (Kirti Azad) ने कांग्रेस का हाथ (hand of congress) पकड़ लिया था। लेकिन अब उनका मन कांग्रेस से भी ऊब चुका है और अब वह नई पार्टी में जाने का मन बना रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज आजाद कांग्रेस का हाथ छोड़कर आज टीएमसी (TMC) का दामन थाम सकते हैं। बता दें कि टीएमसी की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) आज दिल्ली पहुंच रही हैं और उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) से भी मुलाकात होने की उम्मद है। लेकिन इस मुलाकात से पहले कांग्रेस को वह झटका देंगी।

कीर्ति आजाद  को टीएमसी कर ममता बनर्जी उनके भरोसे बिहार (Bihar) में पार्टी के लिए सियासी जमीन तलाशने की कोशिश में हैं। कीर्ति आजाद के पिता कांग्रेस नेता और बिहार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 1983 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे कीर्ति आजाद ने अपनी राजनीतिक पारी भारतीय जनता पार्टी से शुरू की थी। हालांकि, बीजेपी नेता अरुण जेटली (BJP leader Arun Jaitley) से उनके रिश्तों में तल्खियां इस कदर बढ़ी कि उन्होंने बीते लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जॉइन की थी।

दरभंगा सीट से तीन बार रह चुके हैं सांसद
26 साल तक भारतीय जनता पार्टी में रहने वाले पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने पार्टी से किनारा कर लिया था। वह करीब तीन साल पहले भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कीर्ति बिहार के कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं। वे दिल्ली से एक बार विधायक और दरभंगा से तीन बार सांसद भी रह चुके हैं।

2019 में कांग्रेस से लड़े लोकसभा चुनाव
साल 2019 आम चुनाव कीर्ति आजाद ने कांग्रेस की टिकट पर लड़ा लेकिन वह जीत नहीं सके। कीर्ति आजाद को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा थी लेकिन ऐसा न होने पर वह पार्टी में लंबे समय से उपेक्षित महसूस कर रहे थे। अब खबर है कि कीर्ति आजाद टीएमसी में शामिल होने जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button