ताज़ा ख़बर

देश में ओमिक्रॉन के 77 मरीज: दिल्ली में बढ़ा नए वैरिएंट का खतरा, फिर मिले 4 और नए मरीज

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में मिला को कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Corona’s new variant Omicron) का कहर देश लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां कल देश भर में 12 मरीज मिले थे, वहीं आज दिल्ली (Delhi) में 4 और मरीजों की पुष्टि (4 more patients confirmed) हुई है। आज मिले मरीजों के बाद दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 10 हो गई है। इनमें से 9 मरीज लोकनायक अस्पताल (Loknayak Hospital) में भर्ती हैं, वहीं तंजानिया से आए एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। वहीं देश में अब कुल मरीजों की संख्या 77 हो गई है।

बता दें कि भारत (India) में ओमिक्रॉन का पहला केस 2 दिसंबर को कर्नाटक (Karnataka) में आया था। तब से अब तक देश के 11 राज्यों तक ये पहुंच चुका है। इसके वैरिएंट के सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र (Maharashtra) (32), राजस्थान (Rajasthan) (17) के बाद दिल्ली तीसरे नंबर पर है, जहां सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन के केस मिले हैं। दिल्ली में अभी तक ओमीक्रोन संक्रमित मिले 10 मरीजों में आठ मरीज ऐसे हैं जो विदेश से यात्रा करके लौटे हैं जबकि दो मरीज ऐसे हैं जो दिल्ली के ही रहने वाले हैं लेकिन एक शादी के समारोह में वे दक्षिण अफ्रीका से आई एक महिला के संपर्क में आए थे।

इसके बाद ये दोनों विकासपुरी स्थित अपने घर भी वापस चले गए। वहां जांच की गई तो वे कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद इन्हें लोकनायक अस्पताल भेजकर इनका सैम्पल जीनोम सीक्वेंस जांच के लिए भेजा गया। जांच में ओमीक्रोन संक्रमित मिलने के बाद इनके संपर्क में आये लोगों को चिह्नित कर जांच की जा रही है। वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन (Delhi Health Minister Satyendar Jain) ने बताया है कि राजधानी में मिले 10 मरीजों में से 9 अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि एक एक मरीज की छुट्टी हो चुकी है। राहत बी बात है कि किसी भी मरीज में गंभीर लक्षण नहीं हैं।





किस राज्य में ओमिक्रॉन के कितने मरीज?
राज्य मामले
महाराष्ट्र     32
राजस्थान   17
दिल्ली       10
केरल        5
गुजरात     4
कर्नाटक   3
तेलंगाना   2
आंध्र प्रदेश  1
चंडीगढ़   1
तमिलनाडु   1
पश्चिम बंगाल   1

दिल्ली में 31 दिसंबर तक बढ़ी पाबंदियां
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि एयरपोर्ट्स से आने वालों में काफी लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं। दिल्ली में संक्रमण बढ़ रहा है, जिसके बाद वहां पाबंदियां लगा दी गईं हैं। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने नए साल और क्रिसमस (new year and christmas) को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक पाबंदियां लगा दी गईं हैं, जिसके बाद बार, रेस्टोरेंज और सांस्कृतिक समारोहों में 50% लोगों को ही बैठने की इजाजत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button