ताज़ा ख़बर

लाठीचार्ज से ‘रिचार्ज’ हुई हरियाणा की राजनीति

नई दिल्ली। हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Chief Minister Manohar Lal Khattar) का विरोध कर रहे किसानों (farmers) पर हुए लाठीचार्ज (lathi charge) से प्रदेश का सियासी पारा गरम हो गया है। पुलिस द्वारा किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने और SDM का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने पुलिसिया कार्रवाई पर सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया है। मामले को बढ़ता देख प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धनखड़ (State BJP President Dhankhar) ने मुख्यमंत्री से बात भी की है। लेकिन प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) और इनेलों ने इसको बड़ा मुद्दा बनाने में जुट गए हैं।

इस बीच किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बीच बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात एसडीएम करनाल आयुष सिन्हा (SDM Karnal Ayush Sinha) का सख्ती बरतने का आदेश देते वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में एसडीएम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पुलिस कर्मचारियों को कह रहे हैं कि मैं ड्यूटी मजिस्ट्रेट हूं। ये नाका किसी भी हालात में पार न हो, जो निकलने लगे उसे लठ्ठ मारना…। इस वीडियो को सोशल मीडिया (social media) पर काफी शेयर किया जा रहा है। हालांकि वीडियो लाठीचार्ज के घटनास्थल बसताड़ा टोल प्लाजा का नहीं है, लेकिन इसे कलंदरी गेट डेरा कार सेवा के पास के नाके का बताया जा रहा है।





केमिकल इंजीनियरिंग भी हैं आयुष सिन्हा
एसडीएम आयुष सिन्हा ने 2017 के यूपीएससी-2017 परीक्षा में 7वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में ये कमाल कर दिखाया था। वो पहली बार था जब आयुष सिन्हा सुर्खियों में आए थे और हर तरफ उनकी चर्चा थी। इससे पहले आयुष ने बीआईटीएस गोवा से केमिकल इंजीनियरिंग भी कर रखी है। उनके पास बायोलॉजिकल साइंस में एक मास्टर डिग्री भी है।

ADGP कानून एवं व्यवस्था नवदीप विर्क ने पूरे घटनाक्रम का ठीकरा किसानों पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि किसानों के हमले में दस पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। किसानों के हमले में जान बचाने के लिए पुलिस को आत्मरक्षा में हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कांग्रेस और इनेलो नेता इससे कत्तई इत्तफाक नहीं रखते, उन्होंने किसानों पर लाठीचार्ज की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button