ताज़ा ख़बर

उत्तराखंड सीएम की अफसरों को दो टूक: वक्त कम है, चुनौती बड़ी है; मुझे सिर्फ काम चाहिए

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा, मैंने अफसरों को साफ कर दिया कि तुम किताब पढ़ो, मैं जनता के चेहरे पढूंगा। मुझे काम चाहिए, रिजल्ट चाहिए। वक्त कम है और चुनौती बड़ी है। तीरथ सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। वह महानगर भाजपा की रैली के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने करीब एक घंटे के संबोधन में कार्यकर्ताओं की खूब वाहवाही बटोरी।

तीरथ ने कहा कि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि यहां तक पहुंचूंगा। यह भाजपा में ही मुमकिन है। मैं तो एक माध्यम हूं, ये कुर्सी कार्यकतार्ओं की है। रैली में जुटी भीड़ कार्यकतार्ओं के दम पर है। मुझे यह भ्रम नहीं होना चाहिए कि यह सबकुछ मेरी बदौलत है। उन्होंने कहा कि चारधाम की बैठक लेकर आ रहा हूं। मैंने अफसरों को साफ कर दिया कि ये किताबें किनारे रखो, हमें काम चाहिए। तुम किताब पढ़ो, हम जनता के चेहरे पढ़ेंगे। मैंने पूछा है कि हर घर में जो नल लगाएंगे, उसमें पानी होगा कि नहीं। उन्होंने साफ कर दिया, 2022 तक हर घर नल और पानी होना चाहिए। हमारी सरकार ने एक रुपये में कनेक्शन देने का काम किया। चार वर्ष खूब काम हुए। कार्यकतार्ओं को इन कामों को जनता के बीच ले जाने में कंजूसी नहीं करनी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सरकार ने जो काम किए हैं, कार्यकर्ता उसे जन-जन तक पहुंचाएगा और 60 सीटों का लक्ष्य हासिल करेगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, राज्यमंत्री धनसिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, रेखा आर्य समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

पुराने कार्यकर्ताओं को पूछते नहीं, जो आज आए हैं वो आगे हैं
तीरथ ने पुराने कार्यकर्ताओं के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि तब गिनती के लोग थे, जिनके परिश्रम से हम यहां तक पहुंचे। तीरथ ने कहा कि बुरा मत मानना। जिन गिनती के लोगों से पार्टी यहां तक पहुंची वो पीछे हैं, जो आज आए, वो आगे हैं। हमें यह भ्रम नहीं पालना चाहिए। मैं ही यहां पर हूं। पीछे जो बैठा है कब आगे आ जाए, पता ही नहीं चलता। ये कुर्सी कार्यकतार्ओं की कुर्सी है। उनकी बदौलत मिली है। लेकिन आज उन कार्यकतार्ओं को पूछते नहीं।

सुबोध जी जब वहां थे कितना खर्च करते थे
मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को लेकर चुटकी ली। बोले, सुबोध जी, जब वहां थे, कितना खर्च करते थे। अब यहां हैं तो कुछ खर्च नहीं करना पड़ता। उनके इतना कहते ही ठहाके गूंज उठे। उन्होंने कहा कि आज वातावरण अनुकूल है और पार्टी 57 नहीं 60 सीटें जीतेगी। मदन कौशिक पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे, इनके नेतृत्व में काम करेंगे।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button