ताज़ा ख़बर

UP की हार पर दिल्ली में मंथन: कांग्रेसी नेताओं से प्रियंका बोलीं-खामियों को दूर कर प्रदेश के बुनियादी सवालों पर करेंगे संघर्ष

नयी दिल्ली। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव अभियान से जुड़े नेताओं के साथ मंगलवार को हार के कारणों का पता लगाने समीक्षा बैठक की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हार के कारणों का पता लगाने के साथ ही बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान रही कमियों और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दी

लल्लू ने ट्वीट कर बताया कि आज शाम दिल्ली में प्रियंका जी के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ समीक्षा बैठक हुई। अनेक पहलुओं और उसमें सुधार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। हर स्तर पर खामियों को दूर करेंगे, उत्तर प्रदेश के बुनियादी सवालों पर संघर्ष करेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस महज दो सीटों पर सिमट गई। पार्टी के महज चार प्रत्याशी ही पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहे।

यहां तक कि प्रदेश अध्यक्षलल्लू और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद से प्रियंका गांधी द्वारा टिकट वितरण के फैसलों पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल राज्य की 403 सीटों में से कांग्रेस के सिर्फ दो विधायक जीते हैं। प्रतापगढ़ की रामपुर खास से कांग्रेस की आराधना मिश्रा ने जीत हासिल की है। वहीं महाराजगंज जिले की फरेंदा सीट पर कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी जीते हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के इतिहास में कांग्रेस का ये सबसे खराब प्रदर्शन है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button