मध्यप्रदेश

उज्जैन में टूटा अयोध्या का रिकॉर्ड: महज 10 मिनट में जलाए 11 लाख से अधिक दीए, जगमगा उठी महाकाल की नगरी

उज्जैन। महाशिवरात्रि के मौके महाकाल की नगरी उज्जैन में महज 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीये जलाए गए। 14 हजार वॉलंटियर्स ने इन दीयों को जलाया। जो अपने आप में यह एक विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले दिवाली के मौके पर अध्योध्या में करीब 9 लाख दीए जलाए गए थे। उज्जैन में पहला दीपक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जलाया। इस दौरान यहां गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की पांच सदस्यीय टीम भी मौजूद रही। उज्जैन के डीएम आशीष सिंह के मुताबिक गिनीज बुक की टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने का आॅफिशियल अनाउंसमेंट भी किया।

बता दें कि मंगलवार को उज्जैन का हर नागरिक विश्व कीर्तिमान का साक्षी बना। जिस उत्सव की कल्पना बीतें दिनों की गई थी वह मंगलवार शाम को साकार हुआ और 21 लाख से ज्यादा दीप पूरे शहर में जलाए गए। शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव के नाम से आयोजन हुआ जिसमें 20 हजार से अधिक लोग शामिल हुए।

जानकारी के मुताबिक शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव सायरन बजने के साथ ही स्वयंसेवकों ने दीपक प्रज्वलित शुरू कर दिया। सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाए। सभी दीपों के प्रज्वलित होने के बाद 5 सदस्यों वाली गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने जलते दीपक को गिनती शुरू कर दी। इस दौरान ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी। इससे पूर्व सुबह से पूजन-अर्चन का कार्यक्रम शुरू हो गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह के साथ-साथ तमाम गणमान्य लोग और अधिकारीगण उपस्थित थे।





इस दीपोत्सव का विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म समेत टीवी चैनलों पर प्रसारण किया गया। इतना ही नहीं कार्यक्रम खत्म होने के बाद खाली बोतलें और दीये नगर निगम की टीम ने एकत्र कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने विश्व का सबसे बड़ा जीरो वेस्ट कार्यक्रम होने का दावा किया और कहा कि उपयोग हुए सभी दीयों को रिसाइकल कर एक बड़ा दीया बनाया जाएगा। तेल की बोतलों से गमले, कुर्सियां बनाई जाएंगी।

यह बोले सीएम
शिवराज सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि आज महाशिवरात्रि है। बाबा महाकाल के दर्शन किए उज्जैन की जनता ने तय किया महाशिवरात्रि अद्भुत तरीके से बनाएंगे।उन्होंने भगवान भोलेनाथ को दीप अर्पित करने का फैसला किया पूरी अवंतिका आज भगवान शिव की भक्ति में दीपों की ज्योति से जगमग रही है। भगवान महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि सब की मनोकामना पूर्ण करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button