ताज़ा ख़बर

भारत के लिए सुपर मंडे: टोक्यो पैरालंपिक में अवनि ने गोल्ड पर लगाया निशाना, योगेश-देवेन्द्र ने सजाई चांदी

टोक्यो। टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) में भारत के लिए आज का बेहद खास रहा। अवनि लेखरा (avani lekhra) ने आज नया इतिहास रचते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा (Women’s 10m Air Rifle Standing SH1 event) में देश के लिए गोल्ड मेडल जीत लिया है। लेखारा ने फाइनल में 249.6 अंक हासिल किए। उन्होंने वर्ल्ड रेकॉर्ड की बराबरी की। तो वहीं डिस्कस थ्रो (discus throw) में भारत (India) के योगेश कथूरिया (Yogesh Kathuria) ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल हासिल किया। जबकि देवेंद्र झाझरिया (Devendra Jhajharia) रजत पदक जीतने में सफल रहे। बीता पांचवां दिन भारत के लिए शानदार रहा और तीन भारतीय एथलीट पदक जीतने में सफल हुए।

अवनि ने फाइनल में 7वें स्थान के साथ क्वॉलिफाइ किया था और कुल 621.7 अंक हासिल किए थे। अवनि ने फाइनल में अपने खेल में काफी सुधार किया। उन्होंने फाइनल में बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने तीसरे और चौथे प्रयास में उन्होंने 104.9, 104.8 अंक हासिल किया। और क्वॉलिफिकेशन के आखिरी प्रयास में 104.1 अंक जुटाए थे।





कथुनिया ने जीता रजत
वहीं भारत के योगेश काथुनिया ने यहां जारी Tokyo Paralympics में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष डिस्कस थ्रो एफ56 वर्ग में रजत पदक जीता। योगेश ने फाइनल में 44.38 मीटर का थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया। ब्राजील के सांतोस डोए क्लाउडिने बतिस्ता (Santos doe Claudine Batista) ने 45.59 मीटर का थ्रो कर नया पैरालिंपिक रिकार्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता।

देवेंद्र झाझरिया ने 2016 में जीता था गोल्ड
राजस्थान के चुरु जिले के देवेंद्र झाझरिया ने इससे पहले रियो पैरालंपिक- 2016 में गोल्ड मेडल जीता था। उनके नाम भारत की ओर से पैरालंपिक में दो बार गोल्ड जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। देवेंद्र ने रियो डे जेनेरो में जैवलिन थ्रो के एफ 46 इवेंट में 63.97 मीटर जैवलिन फेंककर एथेंस पैरालंपिक में 62.15 मीटर के 2004 के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता था. देवेंद्र के पास अब कुल 5 पैरालंपिक मेडल हो गए हैं जिसमें से दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक कांस्य है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button