मध्यप्रदेश

सिंधिया की आशीर्वाद यात्रा पहुंची इंदौर, बोले- यहां से हमारा 20 साल पुराना नाता, विकास के लिए रहूंगा संकल्पित

इंदौर। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) की जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) आज इंदौर पहुंची है। सिंधिया के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP workers) की भीड़ जमा हो गई है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इस शहर से हमारा 20 साल पुराना नाता है। इंदौर के विकास के लिए मैं हमेशा संकल्पित रहा हूं और रहूंगा। सिंधिया ने कहा कि उड्‌डयन मंत्रालय (aviation ministry) मिलने के बाद मध्यप्रदेश (Madhya pradesh) में एविएशन के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। एक सितंबर तक मध्यप्रदेश से 67 नई फ्लाइट्स शुरू हो रही हैं। एक हफ्ते में इंदौर (Indore) को ग्वालियर (Gwalior) और जबलपुर (Jabalpur) से हवाई रूट से जोड़ दिया जाएगा।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने आगे यह भी कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय को नए शिखर पर ले जाने का मेरा संकल्प है। आजादी के बाद से अब तक जितने हवाई अड्डे बनाए गए थे उसे हमारी सरकार ने पिछले सात साल में डबल कर दिया है। हमारा संकल्प MP के लिए भी है। प्रदेश के 4 शहरों के एयरपोर्ट को विकसित किया गया है और 5 वें एयरपोर्ट खजुराहो को भी विकसित किया जा रहा है। सिंधिया ने कहा- कांग्रेस (Congress) के 70 साल के कार्यकाल में 75 एयरपोर्ट थे जो भाजपा के 7 साल के कार्यकाल 61 एयरपोर्ट बने हैं जो बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही इंदौर भोपाल- जबलपुर- ग्वालियर खजुराहो में एयरपोर्ट टर्मिनल करोड़ों की राशि से विस्तारीकरण हो रहा है।

महंगाई के मुद्दे पर सिंधिया ने कहा कि कोरोना काल (Corona Time) के बाद अब हम तेजी से महंगाई पर काबू पाने की कोशिश कर‌ रहे हैं। ये देश का नही विश्व का मुद्दा है। इसलिए महंगाई और आर्थिक प्रगति के बीच तालमेल बनाना पड़ रहा है। 70 साल से भारत 85 प्रतिशत तेल आयात करता है। हम आत्मनिर्भर नही हो पाए, पर अब अब आत्मनिर्भर होने का प्रयास कर रहे है। 2004 से 2014 तक की सरकार ने कंपनियों को आइल बांड इशू (isle bond issue) किये उसका ब्याज ही काफी है। जो बोझ सरकार और देश की जनता भुगत रही है।





सिंधिया इंदौर करेंगे 18 किमी की रथ यात्रा
भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर इंदौर में भाजपा के पदाधिकारी कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसके लिए बुधवार को जनप्रतिनिधियों का दल सिटी बस में सवार होकर यात्रा मार्ग का निरीक्षण करने निकला। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक मालिनी गौड़, विधायक महेंद्र हार्डिया, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। सिंधिया रथ पर सवार होकर शहर में 18 किमी यात्रा करेंगे। पांच सौ से अधिक स्वागत मंच बनाए गए हैं। यात्रा 7 घंटे में पूरी होगी।

500 से ज्यादा मंचों से स्वागत
यात्रा के इंदौर प्रभारी गोलू शुक्ला ने बताया, यात्रा करीब 18 किमी की रहेगी। इसमें 500 से ज्यादा मंचों से विभिन्न समाज, व्यापारिक, खेल संगठनों और भाजपा जनप्रतिनिधियों द्वारा मंच के माध्यम से केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया जाएगा। यात्रा में केंद्रीय मंत्री सिंधिया जनप्रतिनिधियों के साथ रथ (आयशर) में सवार होकर चलेंगे। यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री साधु-संतों का आशीर्वाद भी लेंगे। वहीं, कुछ धार्मिक स्थलों में भी पूजन करेंगे।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button