मध्यप्रदेश

आजादी की लड़ाई में नहीं दिया कोई योगदान, अब करते हैं तिरंगे के सम्मान की बात: नाथ ने कसा तंज

भोपाल। आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा हर घर तिरंगा अभियान चला रही है और ऐसा ही मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। राज्य में हर घर तिरंगा पहुंचाने के लिए भाजपा ने स्टॉल भी लगाया है। हालांकि भाजपा द्वारा लगाए गए स्टाल से खरीदने पर तिरंगे की कीमत चुकानी पड़ रही है। जिसको लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस इस मसले को लेकर लगातार हमलावर भी है। इस बीच अब मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने तिरंगा बेचे जाने को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है।

कमलनाथ ने कहा कि जिनका तिरंगे से कभी प्रेम नहीं रहा, वो आज तिरंगे के सम्मान की बात कर रहे है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा हुए कि जिन लोगों का आजादी के संघर्ष में कोई योगदान नहीं, जिनके दल में एक भी ऐसा महापुरुष नहीं, जिसने आजादी की लड़ाई लड़ी हो। जिनका तिरंगे से कभी प्रेम नहीं रहा, वो आज तिरंगे के सम्मान की बात कर रहे हैं। तिरंगे के सम्मान के नाम पर वो खुद को देशभक्त बताने का प्रयास कर रहे हैं, उनकी देशभक्ति आजादी के संघर्ष में सभी ने देखी है। कमलनाथ ने कहा कि आज देश महंगाई, बेराजगारी, खाद्य पदार्थों पर लगाई गई जीएसटी से जूझ रहा है और ये देश का ध्यान मोड़ने में लगे है।





कांग्रेस शुरू करेगी तिरंगा सम्मान महोत्सव
वैसे यहां पर बता दें कि कांग्रेस भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भले ही हमलावर है, लेकिन वह खुद भी बीजेपी के हर घर अभियान के जवाब में तिंरगा सम्मान महोत्सव और पदयात्रा कार्यक्रम मनाने का ऐलान किया है। जहां बीजेपी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में जोर लगाएगी तो वहीं कांग्रेस ने 9 से 15 अगस्त तक तिंरगा महोत्सव मनाने का ऐलान किया है, जिसका प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ इंदौर से आगाज करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button