मध्यप्रदेश

नरोत्तम की आईएएस को चेतावनी: लक्ष्मण रेखा को लांघ रहे नियाज खान, नोटिस दे मप्र सरकार करेगी जवाब-तलब

भोपाल। द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर लगातार ट्वीट करने वाले आईएएस अधिकारी नियाज खान की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। अब सरकार के मंत्रियों के निशाने पर हैं। अब मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी आईएएस अधिकारी को निशाने पर लिया है। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नियाज खान मर्यादा लांघ रहे हैं। लक्ष्मण रेखा जो अधिकारियो कि होती हैं, उसका उल्लंघन कर रहे है। राज्य सरकार नियाज को नोटिस जारी कर जवाब तलब करेगी।

बता दें कि नियाज खान ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणियां की थी। इस पर भाजपा के नेता और मंत्रियों ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा था कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म के बाद उन घटनाओं पर भी फिल्म बननी चाहिए, जिनमें मुसलमानों की हत्या हुई है। इससे प्रदेश के मंत्री और भाजपा के कुछ नेता नियाज से नाराज चल रहे हैं। नरोत्तम के इस बयान से पहले विधायक रामेश्वर शर्मा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने नियाज के बयानों पर आपत्ति उठाई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अराजकता फैलाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्हें इस पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।

आईएएस नियाज खान पर के ट्वीट पर गृह मंत्री सख्त
वहीं अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नियाज खान के ट्वीट पर कहा कि यह बहुत गंभीर विषय है। मैंने पिछले दिनों उनके ट्वीट देखें, मेरे ख्याल से वो मयार्दा लांघ रहे हैं। लक्ष्मण रेखा जो अधिकारियो कि होती है उसका उल्लंघन कर रहे है। सरकार उन्हें इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी करेगी, औ उनसे जवाब तलब करेगी।





विवेक अग्निहोत्री से भी भिड़ चुके हैं नियाज
नियाज ने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा था कि द कश्मीर फाइल्स ने 150 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। निमार्ता विवेक अग्निहोत्री को यह राशि कश्मीरी पंडितों के वेलफेयर पर खर्च करने चाहिए। वे खुद कश्मीर में पंडितों के लिए काम करना चाहते हैं। हालांकि, इस पर विवेक अग्निहोत्री ने खान को किताबों से मिलने वाली रॉयल्टी पर सवाल उठाए थे। दोनों की 25 मार्च को भोपाल में मुलाकात हो सकती है।

इस ट्वीट से आए चर्चा में
बता दें कि मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा था कि कश्मीर फाइल ब्राम्हणों का दर्द दिखाती है। उन्हें कश्मीर में सुरक्षा और पूरे सम्मान के साथ रहने की इजाजत मिलनी चाहिए. निर्माता को एक फिल्म विभिन्न राज्यों में हो रही मुसलमानों की हत्याओं पर भी बनानी चाहिए। मुसलमान कीड़े मकौड़े नहीं हैं, इंसान हैं और इस देश के नागरिक हैं। इस ट्वीट के बाद ही नियाज चर्चा में आ गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button