प्रमुख खबरें

BJP हो गई है अहंकारी, गुजरात में शासन करने आप को दे एक मौका: केजरीवाल ने अहमदाबाद में जनता से की अपील

अहमदाबाद। दिल्ली और पंजाब में सत्ता हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी की नजरें देश के कई अन्य राज्यों में टिक गई हैं। इसी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को दिनी दौरे पर गुजरात पहुंचे। उन्होंने पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार अहदाबाद में शनिवार को एक भव्य रोड शो किया। अपने रोड शो के दौरान केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए अहंकारी होने का आरोप लगाया।

केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) को राज्य में शासन करने का एक मौका देने की अपील की।  इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। पंजाब में अपनी पार्टी की शानदार जीत से उत्साहित आप नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में भ्रष्टाचार को समाप्त करने का वादा किया। गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

केजरीवाल ने  कहा, आपने उन्हें (भाजपा को) 25 साल दिए, अब हमें एक मौका दीजिए। आपने दिल्ली और पंजाब मे ह्यआपह्ण को एक मौका दिया, अब गुजरात में हमें एक मौका दीजिए। हम (राज्य के) 6.5 करोड़ लोंगों के साथ मिलकर राज्य को आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा, भाजपा 25 साल से राज्य में सत्ता पर काबिज है, लेकिन वह भ्रष्टाचार को समाप्त नहीं कर पाई। पच्चीस साल का समय बहुत होता है।





केजरीवाल ने कहा कि भाजपा 25 साल तक राज्य में सत्ता में रहने के बाद अहंकारी हो गई है और लोगों की बात नहीं सुनती। उन्होंने कहा, आप को एक मौका दीजिए और यदि आपको यह पसंद नहीं आए, तो उसे बदल दीजिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में उन्होंने स्कूलों एवं अस्पतालों की स्थिति सुधारी है, भ्रष्टाचार को समाप्त किया है और बिजली की 24 घंटे मुफ्त आपूर्ति सुनिश्चित की है। केजरीवाल ने कहा कि मान ने मुख्यमंत्री बनने के बाद 10 दिन में पंजाब में भ्रष्टाचार समाप्त कर दिया और आदेश दिया कि निजी स्कूल शुल्क नहीं बढ़ाएंगे और उन्होंने 25,000 रिक्त पदों पर भर्ती की मुहिम चलाने की घोषणा की।

केजरीवाल ने कहा कि वह राजनीति करना नहीं जानते, लेकिन भ्रष्टाचार को खत्म करना जानते हैं। उन्होंने कहा, ह्यह्यहमने दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है और अब लोगों को सरकारी कार्यालयों में रिश्वत नहीं देनी पड़ती। मान ने कहा कि आप ने दिल्ली और पंजाब में जो हासिल किया है, वह गुजरात में उसे दोहराना चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button