ताज़ा ख़बर

अखिलेश को लग रहा झटके पर झटका: अब एक और मुस्लिम नेता ने छोड़ी पार्टी, SP अध्यक्ष पर लगाया यह बड़ा आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और एमएलसी चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद समाजवादी पार्टी के नेता अपने ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मुखर होने लगे हैं। नजर आ रहे हैं। पार्टी विधायक शिवपाल सिंह यादव सपा से अलग होने के संकेत दे रहे हैं। इसके अलावा आजम खान का खेमा भी उनके खिलाफ लगातार आरोप लगा है कि अखिलेश स्वयं नही चाहते की आजम खान जेल से बाहर आएं। इन सब विवादों के बीच शुक्रवार को एक और बड़ा झटका लगा है।

विधानसभा सचिव सलमान जावेद राईन के इस्तीफे के बाद अब सुल्तानपुर के पूर्व चेयरमैन कासिम राईन ने भी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मुसलमानों पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने में कोई रुचि नहीं है।





कासिम राईन ने लिखा कि, ‘प्रदेश में हो रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों पर अत्याचार के खिलाफ प्रदेश से लेकर जिले तक सत्ता की मलाई खाने वाले समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं का आवाज न उठाना, आजम खान का परिवार सहित जेल में डाल दिया जाना। नाहिद हसन को जेल भेज दिया जाना, साजिल इस्लाम का पेट्रोल पंप गिर दिया जाना।’ कासिम राईन ने कहा कि सपा अध्यक्ष के मुसलमानों के प्रति इस तरह के व्यवहार से खिन्न होकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। कासिम सुल्तानपुर जिले के सेक्टर प्रभारी थे।

मुस्लिमों के नाराज होने से सपा को लगेगा बड़ा झटका।
दरअसल जिस तरह से मुस्लिम समुदाय समाजवादी पार्टी से खफा होते नजर आ रहा। अगर ऐसे ही चलता रहा तो समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगेगा क्योंकि उनके पार्टी के साथ मुस्लिम समुदाय का एक बड़ा कुनबा साथ है। जिनकी वजह से सपा ज्यादा सीटें निकालने में सक्षम रहती है। अगर हम बात करे 2022 विधानसभा चुनाव की तो सपा लगभग सवा सौ सीटे निकालने में सक्षम रही वो इसलिए क्यूंकि मुस्लिम समाज बड़े तौर पर समाजवादी पार्टी के साथ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button