देश का सबसे बड़ा बैंक SBI खुद भी इस बात की आशंका व्यक्त कर चुका है। वहीं हड़ताल के मद्देनजर बिजली मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के आग्रह किया है। सरकार की नीतियों के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच और विभिन्न क्षेत्रों की स्वतंत्र श्रमिक संघों ने हड़ताल का आह्वान किया है।
नई दिल्ली। ट्रेड यूनियनों ने आज और कल दो दिन देशव्यापी हड़ताल (भारत बंद) का ऐलान किया है। यह बंद भारत सरकार की विभिन्न नीतियों के विरोध में ट्रेड यूनियनों ने बुलाया है। यूनियनों का दावा है कि रोडवेज, बिजली कर्मी हड़ताल में शामिल होंगे। बैंक कर्मियों की यूनियनों के एक वर्ग ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। इससे देश भर में बैंकिंग कामकाज पर काफी असर पड़ सकता है।
इसके अलावा इस बात की भी आशंका है कि दो दिनों की हड़ताल के चलते एटीएम में भी कैश की दिक्कत हो सकती है। देश का सबसे बड़ा बैंक SBI खुद भी इस बात की आशंका व्यक्त कर चुका है। वहीं हड़ताल के मद्देनजर बिजली मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के आग्रह किया है। सरकार की नीतियों के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच और विभिन्न क्षेत्रों की स्वतंत्र श्रमिक संघों ने हड़ताल का आह्वान किया है।
लगातार 4 दिन बैंकिंग कामकाज ठप
साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक पहले ही 2 दिन बंद थे। इस हड़ताल से लोगों की दिक्कतें इस कारण भी बढ़ने वाली हैं. 26 मार्च को महीने का चौथा शनिवार था, जबकि 27 मार्च को रविवार था। इस कारण बैंक पहले ही लगातार 2 दिन बंद रह चुके हैं. अब सोमवार (28 मार्च) और मंगलवार (29 मार्च) को हड़ताल के चलते बैंक बंद रहने वाले हैं। इस तरह लगातार 4 दिनों के लिए देश में बैंकिंग कामकाज ठप रहने वाला है।
यह है मांगें
इनकी मांगों में श्रम संहिता को समाप्त करना, किसी भी प्रकार के निजीकरण को रोकना आदि शामिल है। आॅल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने कहा, हम इस हड़ताल में बैंकिंग क्षेत्रों की मांगों पर ध्यान दिलाने के लिए शामिल हो रहे हैं। ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय हड़ताल के मद्देनजर बिजली मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के आग्रह किया है।
आनलाइन बैंकिंग चालू रहेगी
एसबीआई समेत कई सरकारी बैंकों ने कहा है कि हड़ताल के कारण उनकी सेवाएं कुछ हद तक प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, लोगों की परेशानी को कम करने के लिए बैंकों ने अपनी ब्रांच और आॅफिस में जरूरी व्यवस्था की है। हड़ताल के दौरान आनलाइन बैंकिंग भी चालू रहेगी। इससे आप आॅनलाइन पैसों का लेन देन कर सकेंगे।
अधिकारी सर्तक और हाई अलर्ट पर रहे
एडवाइजरी में कहा गया है कि पहचान किए गए सब स्टेशनों, पावर स्टेशनों और उनके संबंधित आरएलडीसी के बीच डेटा और वॉयल कम्युनिकेशन का सुचारुपन सुनिश्चित किया जाए। अस्पताल, रक्षा और रेलवे आदि अनिवार्य सेवाओं को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके साथ बिजली मंत्रालय ने क्षेत्रीय व राज्य नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों को सतर्क और हाई अलर्ट पर रहने की भी हिदायत दी है।