मध्यप्रदेश

सीएम हाउस में जमकर उड़े रंग और गुलाल, शिवराज ने बुंदेली लोकगीत मोरी बहू हिरानी है… खेली होली

भोपाल। मध्य प्रदेश में होली का त्यौहार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को पत्नी साधना सिंह को गुलाल लगाकर होली की शुरूआत की। जिसके बाद मुख्यमंत्री निवास पर होली के त्यौहार पर जमकर गुलाल उड़ा। रंगोत्सव कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा उत्साह और उमंग के साथ होली मनाए, लेकिन शालिनता नहीं भूलें। उन्होंने कहा कि होली पेड़ों के साथ भी मनाए। सीएम ने कहा कि पेड़ है तो हम हैं। मैंने बरगद के पेड़ को गुलाल लगाया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ आम नागरिकों के अलावा बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व सांसद आलोक संजर, पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह , पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा और विधायक कृष्णा गौर भगवानदास सबनानी, सुमित पचौरी, शैतान सिंह पाल और भाजपा कार्यकर्ता ने भी होली खेली। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाएं
सीएम ने कहा कि दो वर्ष के कोरोना काल के बाद उल्लास के साथ सभी लोग होली पर्व मनाने एकत्र हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में हम सभी को भागीदारी करनी है। हम सभी मिलकर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए परिश्रमपूर्वक कार्य करें।





सुमधुर लोकगीत और भजनों की प्रस्तुति
मुख्यमंत्री निवास पर फाग उत्सव में अनेक कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। इन कलाकारों में सुश्री जया सक्सेना, गंभीर सिंह, सपना, तनु, प्रिया, सोनू प्रजापति, भूपेन्द्र, शिवेन्द्र सिंह आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी कुछ भजन भी सुनाए। उन्होंने लोकप्रिय बुंदेली लोकगीत मोरी बहू हिरानी है … ऐ भैया मिले … बता दइयो … का गायन सभी के साथ स्वर मिलाकर किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री चौहान और साथियों ने अन्य भजन भी गाए।

बता दें कि रंगों का पर्व होली दो साल बाद प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण दो साल से होली का त्योहार बेरंग साबित हो रहा था लेकिन इस साल तमाम पाबंदियों के हटा दिए जाने के बाद लोग इस त्योहार को हर्षोल्लास से मनाने के लिए निकले। सड़कों पर जमकर होली का माहौल दिखाई दिया तो कॉलोनियों में भी लोगों ने खूब रंग खेला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button