ताज़ा ख़बर

अध्योध्या-गोरखपुर NH पर बड़ा हादसा: ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलटी बस, 3 की मौत और 30 घायल

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या- गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक बस ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई है और 30 यात्री घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा नेशनल हाईवे 27 पर हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस वहां पहुंची। हादसे की जानकारी मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटनास्थल पर रवाना कर दिया है।

जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल एक दर्जन यात्रियों को अयोध्या के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि शेष घायलों को मामूली चोट लगी होने के कारण उनका इलाज कर छुट्टी दे दी गई है। यह बस दिल्ली से बांसी और सिद्धार्थ नगर जा रही थी। वहीं मृतकों में दो की पहचान नहीं हो सकी है। जबकि एक की पहचान रमेश 35 वर्ष निवासी सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। दो अन्य मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।





गंभीर रूप से घायलों में पंचम राय, प्रवीण कुमार, अंशिका, ऋषि गुप्ता, ऋषभ त्रिपाठी, अनीता, तारा देवी, ओम कुमार और बीसू शामिल है । घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नीतीश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने घटनास्थल और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वहीं सीएम योगी ने अयोध्या जनपद में बस पलटने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों का लेकर गहरा शोक प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के लिए प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है। दुर्घटना में घायलों की स्थिति खराब बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। इसको लेकर घायलों को तत्काल उचित मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button