ताज़ा ख़बर

बड़ी सौगात: पीएम ने देश को समर्पित की 7 नई रक्षा कंपनियां, बोले- रक्षा उपकरण में भारत को बनाना है आत्मनिर्भर

नई दिल्ली। विजयादशमी (vijayadashmi) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  (Prime Minister Narendra Modi) ने आज देश को सात नई रक्षा कंपनियां (seven new defense companies) समर्पित की। पीएम ने कहा कि यह शुभ संकेत है कि यह काम आज दशहरे के दिन हो रहा है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि रक्षा उपकरणों (defense equipment), हथियारों और वाहनों के निर्माण के लिए बनीं 7 नई कंपनियों की लॉन्चिंग के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें देश को हथियारों एवं रक्षा उपकरणों के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है।

पीएम ने कहा कि भारत शक्ति को ही सृजन का माध्यम मानता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत  (self reliant india)अभियान के तहत देश को सबसे बड़ी मिलिट्री पावर बनाने का लक्ष्य तय किया है। इन कंपनियों के जरिए देश को हथियार, सैन्य वाहन, उपकरण एवं उन्नत तकनीक हासिल हो सकेगी। इसी कड़ी में पीएम ने कहा कि आज के दिन ही पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr APJ Abdul Kalam) साहब की जयंती भी है। कलाम साहब ने जिस तरह अपने जीवन को शक्तिशाली भारत (mighty india) के निर्माण के लिए समर्पित किया, वो हम सबके लिए प्रेरणा देने वाला है।

शक्तिशाली फैक्ट्रियों में गिनी जाती है आर्डिनेंस फैक्ट्रियां
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी आर्डिनेंस फैक्ट्रियां (ordnance factories) दुनिया की शक्तिशाली फैक्ट्रियों के रूप में जानी जाती थीं। इनके पास लंबा अनुभव है। विश्व युद्ध के समय इनका दमखम दुनिया ने देखा है। आजादी के बाद इन फैक्ट्रियों को अपडेट करने की जरूरत थी, इस पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया। समय के साथ भारत सामरिक जरूरतों के लिए विदेशों पर निर्भर हो गया। इन परिस्थितियों से परिवर्तन लाने में ये कंपनियां भूमिका निभाएंगी।

कंपनियों को दिए 65000 करोड़ के आर्डर
उन्होंने कहा कि हमने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत इन कंपनियों को मजबूती प्रदान करने के लिए पहले ही 65,000 करोड़ रुपये के आॅर्डर दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्पादों की बेहतर कीमत हमारी ताकत और क्वालिटी हमारी छवि को मजबूत करेगी। इसके साथ ही उन्होंने रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान का महत्व बताया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘रिसर्च और इनोवेशन से देश की परिभाषा तय होती है।

जो काम दशकों से अटके थे, वह अब पूरे हो रहे हैं
पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने अपनी आजादी के 75वर्षों में प्रवेश किया है। जो काम दशकों से अटके थे देश उन्हें पूरा कर रहा है। सात नई कंपनियों की शुरूआत देश की संकल्प यात्रा का हिस्सा है। यह निर्णय पिछले 15-20 साल से अटका हुआ था। मुझे भरोसा है सातों कंपनियां आने वाले समय में भारत की सैन्य ताकत का आधार बनेंगी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button