भोपाल

सूरज के तीखे तेवर से राजधानी के स्कूलों का बदला टाईम: अब सुबह 7 से 12 बजे ही लगेंगे स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल समेत ज्यादातर शहरों में अप्रैल में ही सूरज अपने तेवर दिखाने लगा है। पारा चढ़ रहा है और रिकॉर्ड टूटने लगे हैं। भोपाल कलेक्टर ने जिले में स्कूलों के टाइमिंग बदलने का आदेश जारी किया है। यानि राजधानी भोपाल के 30 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की जल्दी छुट्टी होगी। अब स्कूल कल सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगे। बता दें कि वर्तमान समय अलग-अलग स्कूल दोपहर में दो से तीन बजे तक लग रहे थे। जिससे बच्चों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ता था। यहीं वजह रही है कि प्रशासन ने जल्दी छुट्टी कराने का फैसला लिया है।

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के आदेश के मुताबिक ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन के तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है। इससे छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस संबंध में भोपाल जिले में आने वाले सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के अध्यापन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। परीक्षाएं निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगी। यह आदेश तत्काल लागू होगा।

भोपाल में दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। दिन में लू का असर भी रहता है। इसके चलते शहर के कई प्राइवेट स्कूलों ने बच्चों की छुट्टी करने की टाइमिंग घटा दी है। सेंट जोसफ, मान सरोवर, माउंट फोर्ट समेत कई स्कूल अब दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगे। मंगलवार तक यह स्कूल दोपहर 1.30 बजे तक लग रहे थे, लेकिन बुधवार से एक घंटा पहले ही बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी। हालांकि, टीचिंग स्टॉफ की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है।





सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों पर भी लागू होगा आदेश
कलेक्टर ने साफ किया है कि टाइमिंग संबंधी आदेश मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध स्कूलों के साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई के स्कूलों पर भी लागू होगा।

इन स्कूलों ने पहले ही बदल दिया था समय
एसोसिएशन आॅफ अन एडिड प्राइवेट स्कूल के सचिव विनीराज मोदी ने बताया, ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों की क्लॉस सुबह साढ़े 7 से दोपहर 12.30 बजे से ही लगाई जा रही है। बाकी स्कूल भी गर्मी के चलते फैसला लेंगे।

Web Khabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
30 की उम्र से खाएं ये, नहीं होंगे जल्दी बूढ़े नेट से लेकर बिजली के तार तक की ड्रेस में आईं नजर उर्फी निवेश को प्रोत्साहन आगे बढ़ते उद्यम इस बार पंचक में शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र, भक्तों के लिए साबित होंगे फलदायी अच्छी जिंदगी जीने के लिए फॉलो कीजिए ये मंत्र…