आम आमदी को एक और झटका: तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में की 250 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। बीते दस दिनों से लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल के कारण पड़ रही महंगाई की मार के बीच आज एक अप्रैल को आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस के दाम में 250 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। जिसके बाद आम लोगों की में महंगाई की एक और मार पड़ी है। हालांकि ये दाम 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर बढ़ाए गए हैं। दाम बढ़ने के बाद 19 किलो वोल कमर्शियल सिलेंड की नई कीमत दिल्ली में अब 2,253 रुपये का हो गई है।
बता दे कि इससे पहले मार्च को 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर के रेट में 105 रुपये का इजाफा हुआ था और 22 मार्च को 9 रुपये सस्ता हुआ। वहीं, अक्टूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 170 रुपये बढ़े हैं। दिल्ली में 1 अक्टूबर को कामर्शिय सिलेंडर का दाम 1736 रुपये था। नवंबर 2021 में यह 2000 का हुआ और दिसंबर 2021 में 2101 रुपये का हो गया। इसके बाद जनवरी में यह फिर सस्ता हुआ और फरवरी 2022 को और सस्ता होकर 1907 रुपये पर आ गया। इसके बाद 1 अप्रैल 2022 को यह 2253 रुपये पर पहुंच गया।
पांच राज्यों के चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल व एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। 22 मार्च को सबसिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी 50 रुपये बढ़ाए गए थे। हालांकि अक्तूबर 2021 के बाद से घरेलू एलपीजी के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। देश के चार महानगरों में अभी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर इन दामों पर मिल रहे हैं। दिल्ली में ये 949.50 रुपये, कोलकाता में 976 रुपये, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में 965.50 में मुहैया कराए जा रहे हैं।
10 दिन पहले बिगड़ा घर का बजट
ईंधन कंपनियों ने 1 अप्रैल से भले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया हो, लेकिन महज 10 दिन पहले यानी 22 मार्च को ही लोगों के घर का बजट बिगड़ चुका है। तब ईंधन कंपनियों ने घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस यानी 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम एक ही बार में 50 रुपये बढ़ा दिए थे। इसके बाद लाल रंग वाले इन सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 949.50 हो गई थी। जबकि इससे पहले इनके दामों में 6 अक्टूबर 2021 को बदलाव किया गया था और गैस सिलेंडर 899.50 रुपये का हो गया था।