ताज़ा ख़बर

सांसत में अटकीं रही यात्रियों की सांसे: तकनीकी खराबी से एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा विमान, रोने लगे सवार यात्री

जैसलमेर। गुजरात के अहमदाबाद से उड़कर राजस्थान के जैसलमेर आने वाली स्पाइसजेट उड़ान में बैठे यात्रियों की सांसें उस वक्त अटक गईं, जब विमान तकनीकी कारणों से जैसलमेर हवाई अड्डे के रन वे पर लैंडिंग नहीं कर पाया। पायलट के तीन बार कोशिश करने बावजूद लैंडिंग में सफल नहीं रहने और करीब 1 घंटे तक विमान के हवा में रहने से यात्रियों में घबराहट फैल गई। खुद की जान पर खतरा आता देख कुछ ने भगवान को याद किया, तो कुछ ने रोना शुरू कर दिया। हालांकि, बाद में विमान को वापस अहमदाबाद ले जाकर सुरक्षित उतारा गया।

जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट की उड़ान सेवा एसजी 3012 ने अहमदाबाद से जैसलमेर के लिए शनिवार को करीब 12:05 पर उड़ान भरी थी। करीब एक बजे यह विमान जैसलमेर के हवाई अड्डे के निकट पहुंच गया। विमान चालक ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया। इसके बाद विमान को फिर से ऊंचाई पर ले जाया गया और दो अलग-अलग दिशाओं से विमान की लैंडिंग कराने की कोशिश की गई, लेकिन तीन बार में से एक बार लैंडिंग नहीं हो पाई।

एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा विमान
इस तरह विमान करीब एक घंटे तक आकाश में चक्कर लगाता रहा। उसके बाद करीब दो बजे विमान चालक विमान को वापस अहमदाबाद ले गया। वहां पर 02:40 पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। करीब दो घंटे बाद विमान ने दोबारा जैसलमेर के लिए उड़ान भरी तथा वापस जैसलमेर करीब 5:15 पर पहुंचा, जिसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो सकी।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें