व्यापार

सर्वे में खुलासा: दुनिया के 76% सीईओं को उम्मीद, 2021 में बेहतर रहेगी आर्थिक वृद्धि

नई दिल्ली। दुनिया भर के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) ने आर्थिक पुनरूद्धार को लेकर भरोसा जताया है। एक सर्वे में दुनिया के विभिन्न देशों के करीब 76 प्रतिशत सीईओ को उम्मीद है कि कोरोना वायरस महामारी के बाद 2021 में वैश्विक आर्थिक पुनरूद्धार बेहतर रहेगा। प्रमुख परामर्श कंपनी पीडब्ल्यूसी की 24वीं सालाना वैश्विक सीईओ सर्वे में भारत समेत 100 देशों और क्षेत्रों के 5,050 मुख्य कार्यपालक अधिकारियों को शामिल किया गया है। सर्वे में करीब 36 प्रतिशत प्रतिभागियों ने अगले 12 महीने में आय वृद्धि के लिये अपने संगठन की संभावना को लेकर पूरा भरोसा जताया है। पिछले साल 2020 में यह आंकड़ा 27 प्रतिशत था।

पीडब्ल्यूसी ने कहा कि कोविड-19 महामारी घोषित किए जाने के एक साल बाद 76 प्रतिशत वैश्वक कारोबारी प्रमुखों ने आर्थिक वृद्धि बेहतर रहने का अनुमान जताया है। यह सर्वे जनवरी और फरवरी के बीच किया गया। इसमें कहा गया है, वृद्धि बेहतर रहने का अनुमान जताने वाले सीईओ का प्रतिशत 2020 में 22 प्रतिशत और 2019 में 42 प्रतिशत के मुकाबले कहीं अधिक है। वर्ष 2012 से किए जा रहे सर्वे में भरोसे का स्तर इस बार कहीं ज्यादा है।

सर्वे के अनुसार वैश्विक आर्थिक वृद्धि को लेकर सीईओ का अनुमान खासकर उत्तरी अमेरिका और पश्चिमी यूरोप को लेकर काफी मजबूत है। सीईओ अपनी कंपनियों के परिदृश्य को लेकर भी काफी आशान्वित हैं। भारत में पीडब्ल्यूसी के चेयरमैन संजीव कृष्ण ने कहा, दुनिया भर में कंपनी प्रमुखों के लिये एक और महामारी की आशंका सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। सर्वे में ज्यादातर भारतीय सीईओ का मानना है कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि अगले 12 महीने में सुधरेगी। सर्वे में 30 प्रतिशत सीईओ ने जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता जताई जबकि 2020 में यह 24 प्रतिशत था।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gmail पर सिग्नेचर क्यों करते हैं सेट? आप भी जानिए श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए