मध्यप्रदेश

सतना बड़ी वारदात से हडकंप: पूर्व मंत्री के भाई फार्म हाउस से 3 करोड़ नकद और कई किलो सोना लूट ले गए बदमाश

सतना। सतना में एक फार्म हाउस पर बड़ी लूट की वारदात हुई। बदमाशों ने केयर टेयर को पीटकर बंधक बना लिया। इसके बाद फार्म हाउस से 3 करोड़ रुपए नकदी और 3 किलो सोने के जेवर अपने साथ ले गए। फार्म हाउस पूर्व मंत्री स्व. बृजेंद्रनाथ पाठक के भाई और डॉक्टर राजीव पाठक का है। राजीव पाठक का सतना शहर में नर्सिंग होम भी है। शहर के समीप हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया है। एसपी धर्मवीर सिंह यादव खुद मौका मुआयना करने पहुंचे। एसपी ने वारदात की पुष्टि की है।

डॉ. राजीव पाठक के पिता श्रवण पाठक खदान कारोबारी हैं। कुछ दिन पहले श्रवण पाठक सतना शहर में चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित अपने निवास से सगमनिया के भनजुना रोड स्थित शिवपुरवा मदरेह फार्म हाउस पर रहने चले गए थे। वहां कुछ निर्माण कार्य भी वे करवा रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब 3 करोड़ रुपए नकद और 3 किलो सोने के जेवरात भी यहां रखे थे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद श्रवण पाठक वापस चाणक्यपुरी स्थित घर आ गए थे, लेकिन रकम और जेवरात वहीं छोड़ आए।




इसी बीच मंगलवार देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। फार्म हाउस में सिर्फ चौकीदार था। बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बना लिया। उसके साथ मारपीट करते हुए नकदी और सोना लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर एसपी धर्मवीर सिंह यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे।

परिवार के करीबी पर शक
आशंका जताई जा रही है कि वारदात के पीछे पाठक परिवार के किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पिछले दिनों फार्म हाउस से हटाया गया गार्ड भी संदेह के घेरे में है। पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रख कर जांच कर रही है।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gmail पर सिग्नेचर क्यों करते हैं सेट? आप भी जानिए श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए