ताज़ा ख़बर

अंडमान-निकोबार पहुंचे शाह: बोले- छोटे व्यक्तिगत संकल्प देश में लाते हैं बड़ा बदलाव, कांग्रेस को भी लिया निशाने पर

नईदिल्ली। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP workers) और बुद्धजीवियों (intellectuals) को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने कहा कि छोटे व्यक्तिगत संकल्प देश में आमूल-चूल परिवर्तन लाने में बहुत मददगार साबित होते हैं। शाह ने रामायण (Ramayan) का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी गिलहरी ने भी रावण (Rawan) पर भगवान राम (Lord Ram) की जीत में योगदान दिया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसा। शाह ने कहा कि कांग्रेस (Congress) ने द्वीप समूह में कई दशकों तक शासन किया, लेकिन जनता के लिए कुछ नहीं किया।

शाह ने कहा कि भारत की आजादी के 75वें वर्ष में सभी भारतीयों को छोटे-छोटे व्यक्तिगत संकल्प लेने चाहिए जैसे कि कभी भी यातायात नियमों का उल्लंघन (Violation of traffic rules) नहीं करना चाहिए और खाने की बर्बादी (food waste) नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन छोटे कदमों से बड़े बदलाव हो सकते हैं। उन्होंने इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों (freedom fighters) वी डी सावरकर (VD Savarkar) और नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) को श्रद्धांजलि भी अर्पित की और कहा कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का रिश्ता स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष से रहा है।





गृह मंत्री ने देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के हिस्से के रूप में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा, ‘यह शपथ लेने का वर्ष है, खासकर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए क्योंकि पार्टी का गठन देश को महान बनाने के सपने के साथ किया गया था। अगर देश के 130 करोड़ लोग छोटे-छोटे संकल्प करते हैं तो एक बड़ा बदलाव होगा, जिस तरह हम आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘ संकल्प व्यक्तिगत हो सकते हैं। यदि 10 साल का लड़का यातायात नियमों को नहीं तोड़ने का संकल्प लेता है और उसका पालन करता है, तो यह (देश के लिए) एक बड़ा योगदान होगा। अगर तीन-चार साल की बच्ची संकल्प लेती है कि उसे खाने के बाद अपनी थाली में चावल का एक दाना नहीं छोड़ना है तो यह देश में एक बड़ा बदलाव ला सकता है।’

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button