राज पर राउत का निशाना: बोले-भगवान राम उनको आशिर्वाद नहीं देते जो लेकर आते हैं फर्जी भावनाएं लेकर: पढ़ें क्या है पूरा मामला

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर एक बार फिर निशाना साधा। हालांकि उन्होंने इस बार राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर निशाना साधा है। राउत ने तंज कसते हुए रविवार को कहा कि भगवान राम ‘उन लोगों को आशीर्वाद नहीं देते जो उनके पास फर्जी भावनाएं लेकर और राजनीतिक वजहों से आते हैं। यह बात उन्होंने मीडिया बात करते हुए कही।
दरअसल मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग करके हाल में विवाद खड़ा करने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने पिछले महीने एलान किया था कि वह भगवान राम का आशीर्वाद लेने पांच जून को अयोध्या जाएंगे। उनके इसी बयान को राउत ने आज पर निशाना साधा। साथ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे का अयोध्या दौरा 10 जून के आसपास प्रस्तावित है। उनके साथ महाराष्ट्र और देशभर से शिवसैनिक जाएंगे।
शिवसेना नेता ने कहा कि यह हमारे लिए राजनीति का नहीं बल्कि विश्वास का मामला है। समाज के विभिन्न वर्गों ने हिंदुत्व के सच्चे सार को रेखांकित करने के लिए आदित्य ठाकरे को आमंत्रित किया है। भगवान राम उन लोगों को आशीर्वाद नहीं देते हैं जो उनके पास फर्जी भावनाएं लेकर और राजनीतिक वजहों से जाते हैं तथा ऐसे लोगों को विरोध का सामना करना पड़ता है। यह बात उन्होंने यूपी के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बयान को आधार बना कही।
बता दें कि भाजपा सांसद ने राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का विरोध किया है और आगाह किया है कि जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयों का अपमान करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते तब तक उन्हें शहर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। सिंह ने हाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी अनुरोध किया था कि जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मांग लेते तब तक उनसे नहीं मिलें।