मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस केवल तबाह और बर्बाद करने का काम करती है। इस वजह से जनता की सेवा के लिए हम शिखर पर रहेंगे। शिखर का मतलब अहंकार नहीं है। शिखर का मतलब सेवा है। बरसात के मौसम में भी सही नगर सरकार चुनने के लिए जनता निकल गई है।
भोपाल। मध्यप्रदेश की 11 निगमों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है और 11 बजे तक करीब 32 फीसदी तक मतदान हो भी चुका है। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से खास अपील की है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अगर आप भाजपा के सेवकों को चुनेंगे तभी हम एक ईमानदार और बिना भ्रष्टाचार वाला स्वच्छ प्रशासन दे पाएंगे।
यह बात उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कही। इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद समेत कई पार्टी के नेता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया भाजपा नगरीय निकाय चुनावों की सभी सीटें जीतेगी।
वहीं शिवराज ने कांग्रेस और कमलनाथ पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस केवल तबाह और बर्बाद करने का काम करती है। इस वजह से जनता की सेवा के लिए हम शिखर पर रहेंगे। शिखर का मतलब अहंकार नहीं है। शिखर का मतलब सेवा है। बरसात के मौसम में भी सही नगर सरकार चुनने के लिए जनता निकल गई है।
वहीं उन्होंने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने शर्म नहीं आती। तंज सकते हुए सीएम ने कहा कि जिन्होंने वल्लभ भवन का दलालों का अड्डा बना रखा था। वहां नेता नहीं घुस पाते थे, ठेकेदार घुसते थे। वहां क्या-क्या सेटिंग होती थी, पूरा प्रदेश जानता है। जनता उन पर कैसे भरोसा करेगी?