प्रमुख खबरें

शिवराज कैबिनेट : प्रदेश के विकास के लिए कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, 108 की तर्ज पर दौड़ेगी एनिमल एंबुलेंस

भोपाल – विधानसभा की समिति कक्ष में मंगलवार सुबह शिवराज कैबिनेट की बेहद अहम बैठक हुए जिसमें महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। शिवराज कैबिनेट में लिया गया एक सबसे बड़ा एवं महत्वपूर्ण फैसला था पशु चिकित्सा इकाई योजना शुरु करने का था। इस फैसले के अंतर्गत 108 एंबुलेंस की तरह मोबाइल वाहन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। हर ब्लॉक में दो वाहन उपलब्ध रहेंगे। फोन करने पर यह वाहन पशु के इलाज के लिए घर तक पहुंचेगा। इसमें पशु चिकित्सक, सहायक व ड्राइवर हर समय मौजूद रहेंगे।

राम वन पथ गमन योजना संस्कृति विभाग के हवाले

शिवराज कैबिनेट के अन्य फैसलों की जानकारी देते हुए सरकार के प्रवक्ता व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि – राम वन गमन पथ की पूरी योजना अब संस्कृति विभाग के अंतर्गत आएगी। पहले यह योजना धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अंतर्गत थी। इसके साथ ही सातवें वेतनमान के अंतर्गत शासकीय कर्मचारियों के डीए में 11 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का अनुसमर्थन भी कैबिनेट के द्वारा किया गया है। इस फैसले के कारण मप्र में कर्मचारियों को 1 अप्रैल से 31 प्रतिशत डीए मिलेगा।

निवाड़ी जिले के लिए कैबिनेट ने लिए अहम फैसले
निवाड़ी जिले में उद्यानिकी एवं खाद्य प्ररसंस्करण विभाग में सहायक संचालन एवं विकास अधिकारी के लिए एक-एक पद स्वीकृत किया गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग में जिला आपूर्ति अधिकारी, लेखापाल व भृत्य के लिए एक-एक पद स्वीकृत किए गए हैं। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के लिए कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, उप यंत्री और लेखापाल सहित 9 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा निवाड़ी जिले में वन मंडल अधिकारी कार्यालय जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए भी 5 पद स्वीकृत किए गए हैं। आगर-मामला और निवाड़ी जिले के लिए गरीब शहरी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला शहरी विकास अभिकरण के लिए दोनों जिलों में पांच-पांच पद स्वीकृत शिवराज कैबिनेट के द्वारा किए गए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर गृहमंत्री नरोत्तम का हमला
गृहमंत्री मिश्रा ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा कि  – नेता प्रतिपक्ष होने के बाद भी सदन में नहीं आने की बात कहकर कमलनाथ जी लोकतंत्र का‌ मखौल उड़ा रहे हैं। सदन का बहिष्कार करना और हंगामा करना कांग्रेस ‌के दिवालियापन का संकेत है। असल में कांग्रेस का सूरज अब अस्ताचल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button