ताज़ा ख़बर

CG में नक्सलियों ने कायराना हरकत: ITBPके जवानों पर घात लगाकर किया IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद और एक घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की एक बार फिर कायराना हरकत सामने आई है। मिल खबर के मुताबिक नक्सलियों ने नारायणपुर में आईटीबीपी के जवानों पर घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया है, जिसमें एक जवान शहीद हो गया है, जबकि घायल हुआ है। इस घटना की जानकारी नारायणपुर के एसपी सदानंद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने जवानों के रास्ते पर आईईडी लगाया था। जब जवान यहां से गुजर रहे थे तभी ब्लास्ट हो गया और इस ब्लास्ट में जवान शहीद हो गया। जबकि एक घायल हुआ है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह आईटीबीपी 53 बटालियन के जवान सड़क निर्माण को सुरक्षा देने निकले थे। सोनपुर थाना के ढोंडरीबेड़ा के पास पहुंचे थे कि आईईडी बम ब्लास्ट हो गया। यह हादसा सुबह लगभग 8.30 बजे के करीब हुआ है। शहीद जवान का नाम राजेंद्र सिंह बताया जा रहा है। वहीं घायल जवान का नाम महेश है। घायल जवान को जंगल से अस्पताल लाया जा रहा है। जवान अभी मौके पर ही मौजूद हैं। क्षेत्र में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

कल दो जवान हुए थे घायल
वहीं इससे पहले कल रविवार को को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों से मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान घायल हो गए थे। बस्तर रेंज के महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने बताया था कि मुठभेड़ रविवार सुबह केरलापाल पुलिस थाने के अंतर्गत चिछोरगुडा गांव के नजदीक जंगल में उस समय हुई जब राज्य के नक्सलरोधी बल डीआरजी के जवान सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्त कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में डीआरजी कांस्टेबल सोमदु पयम और सहायक कांस्टेबल मेहरु राम कश्यप घायल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेजा गया है और इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को सुकमा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button