मध्यप्रदेश

महामहिम के हाथों आज सम्मानित होंगे मप्र के 15 कलेक्टर्स, दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश के भोपाल, उमरिया, अनूपपुर, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर-मालवा, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली और सीधी जिले के कलेक्टर्स सम्मानित होंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति इस सम्मान समारोह में देश के 9 राज्य सचिव और 68 जिला कलेक्टर्स को उनकी टीमों के साथ इस सम्मान से सम्मानित करेंगी।

भोपाल। मध्यप्रदेश के 15 जिला कलेक्टरों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। ऐसा इसलिए कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को इन कलेक्टरों को डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के अंतर्गत सराहनीय कार्य के लिए भूमि सम्मान-2023 से सम्मानित करेंगी। यह कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे से विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के भोपाल, उमरिया, अनूपपुर, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर-मालवा, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली और सीधी जिले के कलेक्टर्स सम्मानित होंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति इस सम्मान समारोह में देश के 9 राज्य सचिव और 68 जिला कलेक्टर्स को उनकी टीमों के साथ इस सम्मान से सम्मानित करेंगी। गौरतलब है कि डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टर को यह सम्मान दिया जाएगा। इसमें मध्यप्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर्स को भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा।

व्यस्तता के चलते दिल्ली नहीं जा पाएंगे 6-7 कलेक्टर
केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, यह आयोजन राज्य के राजस्व और पंजीकरण पदाधिकारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जो अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पिछले 75 सालों में पहली बार भूमि सम्मान प्राप्त करेंगे। यह भूमि सम्मान को संस्थागत रूप से इतिहास रूप देने का ऐतिहासिक साल होगा। वहीं, उमरिया कलेक्टर डॉक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि कुछ व्यस्तता के चलते हम अपनी तरफ से प्रभारी अधीक्षक भू अभिलेख एवं तहसीलदार बांधवगढ़ सतीश सोनी को भेज रहे हैं, जो महामहिम राष्ट्रपति जी से प्रमाण पत्र लेकर आएंगे। वहीं, प्रदेश में होने वाले चुनाव और विभागीय कार्यों के चलते प्रदेश से 6-7 कलेक्टर्स ही जा पाएंगे, बाकी जिलों से अपने प्रतिनिधि भेज रहे हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button