विदेश

चीन में बड़ा हादसा: गैस पाइप में विस्फोट से 12 की मौत 138 घायल

विदेश: बीजिंग। चीन के हुबेई प्रांत के शियान शहर (shiyan) में रविवार सुबह गैस पाइप फट गई। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, मध्य चीन के हुबेई (Hubei) प्रांत में रविवार को भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 138 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। 37 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद कई लोग मलबे में दब गए हैं।

आधिकारिक मीडिया के मुताबिक कई घर क्षतिग्रस्त हो गए, यह विस्फोट झांगवान (zhangwan) जिले के एक स्थानीय समुदायिक इलाके में सुबह करीब छह बजकर 30 मिनट पर हुआ। चीन के सरकारी चैनल सीजीटीएन-टीवी के मुताबिक, इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर प्रसारित तस्वीरों और वीडियो फुटेज में कई घर जमींदोज दिखे और बड़े पैमाने पर मलबा हटाया जा रहा नजर आ रहा है।





हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया कि विस्फोट शियान के यान्हू बाजार (yanhoo market) में हुआ जब कई निवासी नाश्ता कर रहे थे या बाजार में सब्जियां खरीद रहे थे। शहर के नगर निगम कार्यालय ने शुरू में कहा था कि घटना के बाद मलबे में कई लोग फंस गए थे। घटना के पीछे का कारण भी नहीं पता है। इसके लिए जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

घटना के पीछे का कारण भी नहीं पता

खबरों के मुताबिक जिले में एक बाजार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि वह अभी नहीं बता सकते कि कितने लोग मलबे में दबे हुए हैं और कितनों की मौत हुई है। इसके साथ ही घटना के पीछे का कारण भी नहीं पता है। इसके लिए जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अब मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा हैष जिसके बाद ही इनकी संख्या का पता चल सकेगा, मामले में अभी अधिक जानकारी का इंतजार है।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें