प्रमुख खबरें

माओवादियों ने गया में फैलाई दहशत: एक ही परिवार के 4 लोगों की की हत्या, पर्चा चिपकाकर दी यह बड़ी धमकी

गया। बिहार में माओवादियों (Maoists in Bihar) ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि गया से करीब 70 किलो मीटर दूर मौनगांव में माओवादियों ने दो महिलाओं समेत चार लोगों की हत्या (murder of four people including two women) कर दी है। हत्या करने के बाद चारों का शव फांसी से लटका दिया है। मारे गए सभी लोग एक ही घर के सदस्य बताए जा रहे हैं। इतना ही नहीं गांव में दहशत फैलाने के लिए माओवादियों ने एक घर को बम से उड़ा दिया और और घर बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों में आग (motorcycles on fire) लगा दी है।

मारे गए लोगों में सतेंद्र सिंह (Satend singh), महेंद्र सिंह (Mahendra singh), मनोरमा देवी (Manorama devi) और सुनीता सिंह (Sunita Singh) शामिल हैं। इस बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने घर के बाहर एक पर्चा भी चिपकाया है। लिखा है कि इंसानियत के हत्यारे, गद्दारों और विश्वासघातियों को सजा ए मौत देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। ये उनके चार साथियों अमरेश, सीता, शिवपूजन और उदय की हत्या का बदला है। आगे भी ऐसी कार्रवाई चलती रहेगी। उन्हें जहर देकर साजिश का शिकार बनाया गया था।





घटनास्थल पर लगाया गया पर्चा जन मुक्ति छापाकार सेना, मध्य जोन झारखंड, भाकपा (Maoist) के नाम से लगाया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत है। कोई भी इस विषय मे ज्यादा कुछ बताना नहीं चाह रहा। गया मुख्यालय से वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। इस मामले पर एसएसपी आदित्य कुमार ने कहा, ‘नक्सलियों ने यह कायराना हरकत चुनाव में दबिश दिखाने के लिए की है। हत्या उसी जगह हुई है जहां चार नक्सली एनकाउंटर में मारे गए थे। पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान कर रही है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button