भोपाल

भोपाल में मुंबई की मॉडल से छेड़छाड़, आरोपी ने खुद को बताया सिंगर

भोपाल – मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा इलाके मुंबई की मॉडल के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मॉडल के साथ उसके दोस्त आदित्य सिंह ने एक होटल में छेड़छाड़ के साथ ही उसका बलात्कार करने की कोशिश की है। इस मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई की मॉडल भोपाल में रह रही थी। इस दौरान उसके दोस्त आदित्य सिंह ने एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
आरोपी ने बताया खुद को सिंगर
मुंबई की मॉडल के साथ छेड़छाड़ और रेप करने का प्रयास करने वाले आरोपी आदित्य सिंह ने खुद को सिंगर बताया है। मॉडल के आरोपों की जांच कर करने अधिकारी ने बताया कि उसके साथ रोहित नगर के एक होटल में छेड़छाड़ की गई। वो बड़ी मुश्किल से आदित्य के पास से भागकर थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई।
शनिवार रात की है घटना
मुंबई की मॉडल के साथ छेड़छाड़ की यह शनिवार रात की बताई जा रही है। मॉडल ने बताया कि वो पिछले दिनों से भोपाल में रहकर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी। इसी दौरान उसके दोस्त आदित्य ने उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया और छेड़छाड़ कर रेप करने का प्रयास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button