ताज़ा ख़बर

लाल किला हिंसा: मनिंदर और खेम प्रीत एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में थे दोनों

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लाल किला हिंसा मामले में मनिंदर जीत सिंह और खेम प्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है मनिंदरजीत सिंह को आईजीआई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। वह विदेश भागने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपियों में से एक मनिंदरजीत सिंह (डच नागरिक और ब्रिटेन में बसे) है, जो देश छोड़कर जाने की फिराक में था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों में पर फर्सा से हमला करने वाले एक आरोपी खेमप्रीत सिंह को पकड़ा है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आरोपी मनिंदरजीत सिंह (डच नागरिक और ब्रिटेन में बसे) को आईजीआई एयरपोर्ट पर जाली दस्तावेजों पर भारत से भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा है। मनिंदरजीत सिंह के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी हुआ था। वह पहले से दो आपराधिक मामलों में वांछित था।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि लाल किला हिंसा मामले में आरोपी मनिंदरजीत सिंह शामिल था। वह भाला लेकर लाल किला पहुंचा था। दिल्ली पुलिस ने मनिंदरजीत की तलाश में पंजाब के कई स्थानों पर छापेमारी की थी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका था।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें