मध्यप्रदेश

सोनिया गांधी के दरबारी कुत्ता हैं खड़गे, रामेश्वर ने दिया करारा जवाब

कांग्रेस को आदमी गिनने की आदत नहीं हुई, देश भक्तों का सम्मान करने की आदत नहीं हुई ना, ये कांग्रेस जो है जैसे सोनिया गांधी के दरबारी ... ये बने घूमते हैं वैसे ही उसी दृष्टि से ये देखते हैं, जाकि रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तिन तैसी, यानि जो व्यक्ति जिस तरह का रहता है, वह दूसरों को भी वैसा ही देखता है।

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिए गए कुत्ता वाले आपत्तिजनक बयान पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। भाजपा नेता उन पर लगातार हमले कर रहे हैं। इस मामले में भोपाल के हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा ने खड़गे पर पलटवार करते हुए उन्हें सोनिया गांधी का उन्हें दरबारी कुत्ता तक बता दिया है। बुधवार को मीडिया से करते हुए रामेश्वर ने कहा कि जो खुद कुत्ता होता है, वह दूसरों को भी इसी तरह से देखता है।

रामेश्वर यहीं नहीं रुके। उन्होंने हमला जारी रखते हुए कहा कि कांग्रेस को आदमी गिनने की आदत नहीं हुई, देश भक्तों का सम्मान करने की आदत नहीं हुई ना, ये कांग्रेस जो है जैसे सोनिया गांधी के दरबारी … ये बने घूमते हैं वैसे ही उसी दृष्टि से ये देखते हैं, जाकि रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तिन तैसी, यानि जो व्यक्ति जिस तरह का रहता है, वह दूसरों को भी वैसा ही देखता है। इसलिए मल्लि कार्जुन खड़गेको समझना चाहिए खुद सोनिया गांधी के 10 जनपथ के कुत्तेबनेहों इसलिए दूसरेको कुत्ता कहना अपराध है।”

यह बोले थे खड़गे
बता दें, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राजस्थान के अलवर में रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि हमारी पार्टी के नेताओं ने देश के लिए अपनी जान दी है। देश की एकता के लिए इंदिरा गांधी जी नेजान की कुबार्नी दी। राजीव गांधी जी नेअपनी जान दी देश की एकता के लिए, यह सब हमने किया। हमारी पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, पर भाजपा ने क्या किया? आपके घर में देश के लिए कुत्ता तक मरा है? क्या कोई कुर्बनी दी है? उनके इस बयान के बाद बीजेपी उनसे माफी मांगने की बात पर अड़ी है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button