ज्योतिष

आज का राशिफल: विवाद से बचें वृश्चिक और सिंह राशि वाले बड़ों के सम्मान में न आने दें कमी

हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार आज 23 जून गुरुवार को आषाढ़ मास (ashadh month) की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य मिथुन राशि में, बुध और शुक्र वृषभ राशि में, राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल व गुरु मीन में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। आपको यह भी बता दें कि ज्योतिषशास्त्र (Astrology) के माध्यम से हर दिन हर राशि के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या कहती हैं आज की राशियां।

मेष Aries-आज कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिलने से भी किसी समस्या का समाधान होगा। निगेटिव चीजों को अपने ऊपर हावी न होने दें। समझ और शांति के साथ अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। पैसों को लेकर किसी करीबी से अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में और काम हो सकता है। अपनी किसी भी समस्या के बारे में अपने जीवनसाथी या परिवार के सदस्यों को न बताएं। मेहनत के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है।

वृषभ Taurus – आप किसी सामाजिक संस्था में भी योगदान दे सकते हैं। अजनबियों से मिलने से बचें। अपने काम पर ध्यान दें। भूमि या वाहन की खरीद के संबंध में कोई योजना लागू न करें। बेवजह के खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियां वर्तमान में धीमी रहेंगी। पति-पत्नी का आपस में बहुत अच्छा व्यवहार हो सकता है। घर के किसी सदस्य की सेहत संबंधी समस्या को लेकर लापरवाही न करें।

मिथुन Gemini- आज लापरवाही या आलस्य के कारण आज किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। आपको कोई महत्वपूर्ण निर्देश मिल सकता है, जो बहुत फायदेमंद होगा और आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे हुए महसूस करेंगे। आज किसी से ज्यादा उम्मीद न रखें। अपनी क्षमता और दृढ़ संकल्प से ही अपने कार्यों को पूरा करें। अपने संपर्कों की एक श्रृंखला विकसित करें।

कर्क Cancer- आज के दिन प्रभु की शरण में बैठकर ध्यान लगाएं। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना है। पार्टनरशिप का यदि कोई आफर मिलता है तो फैसला लेने से पूर्व अच्छे से विचार कर लें। उन्नति की संभावनाएं प्रबल बनती नजर आ रही है। व्यापार में लिया गया ऋण खत्म करने की योजना बनानी होगी. युवाओं को संपर्कों से लाभ लेना चाहिए।

सिंह- Leo आज आप बड़ों के प्रति मान-सम्मान में कमी न आने दें। उनका मार्गदर्शन आपके बहुत काम आ सकता है। आपकी मेहनत और आत्मविश्वास के कारण सफलता आपके निकट होगी। किसी निगेटिव गतिविधि के बारे में किसी मित्र से संपर्क करना आपको बदनाम कर सकता है। इसलिए गलत कामों में न फंसें। घर की गतिविधियों और बच्चों में व्यस्त रहें।

कन्या Virgo- आज आपका दिन बहुत ही शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से बीतेगा। घर का माहौल पॉजिटिव बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। कहीं फंसा हुआ धन वापस पाने का समय सही है। दूसरों के मामलों में दखल देने की बजाय अपने कार्यों पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें तनाव का कारण बन सकती हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रह सकता है।





तुला Libra- पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों के बीच भी अच्छा संतुलन रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी काम से बचना ही उचित रहेगा क्योंकि इस समय किसी तरह की अनबन की स्थिति बनी हुई है। पेपर वर्क करने से पहले इसका अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। साझेदारी से जुड़े कारोबार में गलतफहमियां दूर करने से काम करने के तरीके में सुधार होगा।

वृश्चिक Scorpio- आज इस राशि वाले आजीविका के क्षेत्र वाद-विवाद करने से बचें, साथ ही आॅफिशियल राजनीति से भी आपको दूर रहने की सलाह है। कंपनियों के झांसे में आकर बड़ा स्टॉक न खरीदें, तो वहीं दूसरी ओर थोक का व्यापार करने वालों की आय में वृद्धि हो सकती है। युवाओं को सभी कामकाज में धैर्य बनाए रखना होगा, क्योंकि नकारात्मक ग्रह पथ भ्रमित कर सकते हैं।

धनु Sagittariu- आज के दिन सुख-सुविधाओं के लिए कर्ज लेने से बचना होगा। आफिशियल कामकाज की प्लानिंग पहले कर लें, अचानक कार्यभार बढ़ने की आशंका है। व्यापारी वर्ग किसी के छलावे में न आते हुए, व्यापार पर फोकस बनाए रखें अन्यथा हानि हो सकती है। खुदरा व्यापारी फायदा कमाने के लिए ग्राहकों से अच्छा व्यवहार करें।

मकर Capricorn – आज आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के संपर्क में रहने की कोशिश करेंगे। जिससे रिश्तों में मधुरता और आपकी सोच में पॉजिटिविटी आएगी। रुपए-पैसे के लेन-देन को लेकर किसी से झगड़ा न करें। सावधानी बरतकर इन स्थितियों से बचा जा सकता है। घर में बहुत अधिक काम होने से कोई जरूरी काम ठप हो सकता है। व्यापार में ज्यादा निवेश न करें। पारिवारिक जीवन सुखमय हो सकता है। वर्तमान परिस्थितियों से स्वयं को सुरक्षित रखें।

कुंभ Aquarius- किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात से आपकी कोई समस्या हल हो सकती है। अन्य लोगों के मामले में मत पड़ो; नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। प्रोजेक्ट फेल होने पर स्टूडेंट्स थोड़ा निराश हो सकते हैं। धैर्य बनाए रखें। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा हो सकता है। अत्यधिक काम का बोझ मांसपेशियों और सर्वाइकल दर्द को बढ़ा सकता है।

मीन Pisces- आज आपको खुद को व्यस्त रखना होगा। दूसरों के जाल में पड़ना भी अपमानजनक स्थिति पैदा कर सकता है। किसी वरिष्ठ की मदद से आप अपने मन मुताबिक सफलता हासिल कर सकते हैं। विवाह पूर्ण हो सकता है। थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए पॉजिटिव रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button